scriptमिट्टी खोदते समय तीन लड़कियों पर गिरी ढांग, एक की मौत | Three girls fell while digging mud, one died | Patrika News

मिट्टी खोदते समय तीन लड़कियों पर गिरी ढांग, एक की मौत

locationबरेलीPublished: May 07, 2020 09:08:34 pm

Submitted by:

jitendra verma

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से मलवे को हटवाया।

मिट्टी खोदते समय तीन लड़कियों पर गिरी ढांग, एक की मौत

मिट्टी खोदते समय तीन लड़कियों पर गिरी ढांग, एक की मौत

बरेली। शाही इलाके में तालाब से मिट्टी खोदने गई तीन लड़कियां मिट्टी की ढांग गिरने से दब गई। जिसमे एक लड़की की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गईं। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से मलवे को हटवाया।घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना परचई गाँव की है जहाँ पर गुरूवार को गाँव की ही रहने वाली तीन लड़किया तालाब से मिटटी खोदने गई थी। बताते है कि लड़कियां गहरे गड्ढे में उतर गई। इस बीच एक बड़ा टीला भरभराकर उनके ऊपर गिर गया। जिससे तीनों लड़कियां मिटटी में दब गई।
हादसे के बाद गाँव में हड़कंप मच गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जेसीबी मंगवा कर मलबे को हटवाया। मिटटी में दब कर 18 वर्षीय दीपा की मौत हो गई जबकि शीतल और काजल इस हादसे में घायल हो गई जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो