scriptदीवार तोड़ते समय हुआ धमाका, तीन घायल | Three injured in blast while wall collapsing | Patrika News

दीवार तोड़ते समय हुआ धमाका, तीन घायल

locationबरेलीPublished: Apr 16, 2019 04:44:56 pm

Submitted by:

jitendra verma

हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए।

बरेली। फरीदपुर कस्बे के नगरिया विक्रम गांव में हथगोला फटने से धमाका हो गया। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। गांव वालों ने एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल पहुचांया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नगरिया विक्रम गांव के दरबारी लाल (20) पुत्र गोविंद राम, नन्हें लाल (18) पुत्र राम भरोसे लाल व विकास (15) पुत्र गोविंद राम आदि का कच्चा मकान जर्जर हालत में था। ऐसे में परिवार के लोग कुछ महीनों पचौमी गांव में रहने लगे। अब वे अपने मकान का निर्माण कराना चाहते हैं। उसी की तैयारियों को दरबारी लाल आदि आज सुबह नगरिया विक्रम पहुंचे। यहां तीनों भाइयों ने कच्ची दीवार पर हथौड़े चलाना शुरू कर दिए। इस दौरान तेज धमाका हुआ और दीवार गिर गई। धमाके की आवाज गांव में दूर तक सुनाई दी। इससे घबराए गांव वाले दरबारी लाल के घर की तरह दौड़ पड़े। लोग मौके पर पहुंचे तो दरबारी लाल नन्हें लाल व विकास लहूलुहान हालत पड़े थे। गांव वालों ने मलबे के बीच से उन्हें बाहर निकाला। एंबुलेंस के जरिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर फरीदपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। माना जा रहा है कि किसी ने उनके मकान की कच्ची दीवार में हाथगोला छुपा रखा था, जो हथौड़े की चोट से अचानक फट गया।पुलिस की माने तो ये धमाका सुटली बम के फटने से हुआ है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो