scriptTruck crushed retired army man, death, driver absconded after accident | ट्रक ने रिटायर्ड सैन्यकर्मी को रौंदा, मौत, हादसे के बाद चालक फरार | Patrika News

ट्रक ने रिटायर्ड सैन्यकर्मी को रौंदा, मौत, हादसे के बाद चालक फरार

locationबरेलीPublished: May 26, 2023 11:30:50 am

Submitted by:

Avanish Pandey

बरेली। नहर की पुलिया के पास बाइक सवार रिटायर्ड सैन्यकर्मी को ट्रक ने रौंद दिया। सड़क हादसे में सैन्यकर्मी की मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

itvari_lal.jpeg
नहर की पुलिया के पास हुआ हादसा

इज्जतनगर के अड़ुपुरा निवासी इतवारी लाल यादव (52) सेना से नायक पद से रिटायर्ड थे। वह गुरुवार रात किसी काम से घर से बाहर गए थे। नहर की पुलिया के पास अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में सैन्यकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। मौका पाकर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान भीड़ जुट गई। जानकारी पर मृतक के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की चार बेटियां और एक बेटा है। परिवार में रो रोकर बुरा हाल है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.