scriptस्मार्ट सिटी के गड्ढे में लड़खड़ा कर गिरे केंद्रीय मंत्री, लगी चोट | Union minister collapsed in smart city pit, hurt | Patrika News

स्मार्ट सिटी के गड्ढे में लड़खड़ा कर गिरे केंद्रीय मंत्री, लगी चोट

locationबरेलीPublished: Oct 03, 2019 02:47:44 pm

Submitted by:

jitendra verma

स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल बरेली की सड़कें अभी भी गड्ढा मुक्त नहीं हो पाई है।

स्मार्ट सिटी के गड्ढे में लड़खड़ा कर गिरे केंद्रीय मंत्री, लगी चोट

स्मार्ट सिटी के गड्ढे में लड़खड़ा कर गिरे केंद्रीय मंत्री, लगी चोट

बरेली। स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल बरेली की सड़कें अभी भी गड्ढा मुक्त नहीं हो पाई है। स्मार्ट सिटी की हकीकत की उस समय पोल खुल गई जब केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार खुद ही गड्ढे के कारण लड़खड़ा कर गिर गए और उनका घुटना छिल गया। दरअसल में संतोष गंगवार 150वीं गांधी जयंती पर निकली बीजेपी की गांधी संकल्प यात्रा में शामिल हुए थे। यात्रा के दौरान उनका पैर एक गड्ढे पर पड़ गया और उनका संतुलन बिगड़ गया साथ चल रहे नेताओं ने उन्हें संभालने की कोशिश की लेकिन संतोष गंगवार गिर गए जिससे उनके घुटने में चोट आ गई। घुटने में चोट लगने के कारण केंद्रीय मंत्री कार्यक्रम बीच में ही छोड़ कर चले गए।
स्मार्ट सिटी के गड्ढे में लड़खड़ा कर गिरे केंद्रीय मंत्री, लगी चोट

गांधी जी की जयंती पर भाजपा की संकल्प यात्रा प्रेमनगर इलाके के सीआई पार्क से निकली थी जिसे भारत सेवा ट्रस्ट तक जाना था। इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार भी शामिल हुए थे। सीआई पार्क में वृक्षारोपण के बाद केंद्रीय मंत्री यात्रा लेकर निकले लेकिन रास्ते में एक गड्ढे में उनका पैर पड़ गया और वो गिर गए जिससे उनके घुटने में चोट आई और उनका पैजामा भी फट गया। घुटने में चोट लगने से बीच में कार्यक्रम छोड़ना पड़ा। इसके बाद वो कपड़े बदल कर जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।
स्मार्ट सिटी के गड्ढे में लड़खड़ा कर गिरे केंद्रीय मंत्री, लगी चोट
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो