scriptकेंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार अचानक पहुंचे दरगाह आला हजरत- देखें वीडियो | Union minister Santosh Gangwar arrives at Dargah Ala Hazrat | Patrika News

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार अचानक पहुंचे दरगाह आला हजरत- देखें वीडियो

locationबरेलीPublished: Jul 27, 2019 06:16:20 pm

Submitted by:

jitendra verma

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने आला हजरत खानदान के सदस्यों से नूरी मेहमानखाने में मुलाकात भी की।

Union minister Santosh Gangwar arrives at Dargah Ala Hazrat

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार अचानक पहुंचे दरगाह आला हजरत- देखें वीडियो

बरेली। मोदी सरकार की ओर से मुस्लिम समाज में विश्वास बहाली के लिए एक और मजबूत कदम उठाया गया है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार शनिवार को अचानक सुन्नियों के सबसे बड़े मरकज दरगाह आला हजरत पहुंचे और दरगाह पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने आला हजरत खानदान के सदस्यों से नूरी मेहमानखाने में मुलाकात भी की।
दुनिया भर से लोग आते हैं
इस अवसर पर संतोष गंगवार ने कहा कि ये स्थान देश की और हमारे शहर की पहचान है। दुनिया भर से चाहने वाले यहाँ आते हैं। उन्होंने कहा कि वो भी लम्बे अरसे से यहाँ से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि ये स्थान जाति,बिरादरी और धर्म से ऊपर है और इस परिवार में हम पहले से आते रहे हैं आज कोई पहली बार नहीं आए हैं। चुनाव के पहले भी हम आए थे और चुनाव के बाद भी हम आए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो