scriptUnknown vehicle hits tractor trolley loaded with bricks, two dead, thr | ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत, तीन घायल | Patrika News

ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत, तीन घायल

locationबरेलीPublished: Nov 15, 2023 12:41:42 pm

Submitted by:

Avanish Pandey

बरेली। ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक ही गांव के दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।

yuvak_ke_parijan.jpeg
अदलपुर गांव के पास हुआ सड़क हादसा

देवरनिया थाना क्षेत्र के गांव वशु धारा निवासी दिनेश ने बताया की जोगिंदर (25) गांव के ही संजीव (19), शिवम, भूपेंद्र और ट्रैक्टर चालक कृष्ण पाल के साथ ईंट भट्ठे पर काम करते थे। बुधवार तड़के चार बजे भट्ठे से ईंट भरकर ट्रैक्टर ट्राली से बहेड़ी की तरफ जा रहे थे। अदलपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में जोगिंदर और संजीव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक समेत बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.