बरेली

सपा के सम्मेलन में शामिल होंगे बरेली के 450 प्रतिनिधि, जानिए उनके नाम

सपा के सम्मेलन में शामिल होंगे बरेली के 450 प्रतिनिधि

बरेलीSep 22, 2017 / 01:50 pm

Santosh Pandey

samajwadi party

बरेली। लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में होने जा रहे समाजवादी पार्टी के 8 वें राज्य सम्मेलन के लिए बरेली में भी तैयारियां चल रही है। जिले से सम्मेलन में 450 प्रतिनधि शामिल होंगे। सम्मेलन के लिए प्रतिनिधियों को दी जाने वाली किट भी बरेली पहुँच चुकी है जिन्हें प्रतिनिधियों को बांटा जा रहा है। सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रतिनिधि शुक्रवार से रवाना होने शुरू हो जाएंगे।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने बताया कि राज्य सम्मेलन के लिए हमारी तैयारियां पूरी हो गई है। सम्मलेन में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों को किट भी दी जा रही है।समाजवादी पार्टी के सदस्य शुक्रवार से रवाना होने शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जिले में 3 हजार सक्रिय सदस्य बनाए गए है जिनमे से 15 प्रतिशत सदस्य यानि 450 सदस्य लखनऊ में होने वाले राज्य सम्मेलन में शामिल होंगे।
सदस्यता अभियान में बरेली प्रथम

विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद समाजवादी पार्टी ने प्रदेश भर में अपना जनाधार मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया था समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान में बरेली को पहला स्थान मिला है।यहाँ पर समाजवादी पार्टी ने करीब तीन हजार सक्रिय सदस्य बनाए है इसके साथ ही पार्टी ने जिले भर में 95 हजार साधारण सदस्य भी बनाए है।अब इन्ही तीन हजार सक्रिय सदस्य के 15 प्रतिशत लोग राज्य सम्मेलन में शामिल होने लखनऊ जाएंगे।
ऐसे होगा सम्मेलन

समाजवादी पार्टी के सम्मेलन में सुबह 9:45 पर सपा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष अखिलेश यादव झंडारोहण करेंगे। इसके बाद 10 बजे राष्ट्रीय गान के साथ सम्मेलन का प्रारम्भ होगा। 10:15 स्वागत गीत का आयोजन होगा। 10:30 स्वागत भाषण, 10:45 पर प्रदेश अध्यक्ष का भाषण संगठन रिपोर्ट सहित, 11 बजे उद्घाटन भाषण राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा, 12 बजे राजनैतिक एवं आर्थिक प्रस्ताव का प्रस्तुतिकरण, 01 बजे आर्थिक राजनैतिक प्रस्ताव पर चर्चा, 1:30 से 2:15 तक लंच, 2:30 राजनैतिक आर्थिक प्रस्ताव पर चर्चा/पारित करना, 4:30 प्रदेश अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं सदस्यों का चुनाव, 5 बजे सम्मेलन का समापन प्रो रामगोपाल के भाषण के साथ होगा।

Home / Bareilly / सपा के सम्मेलन में शामिल होंगे बरेली के 450 प्रतिनिधि, जानिए उनके नाम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.