यह भी पढ़ें
गाजियाबाद में दवा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, तीन महीने हुए था भतीजे का मर्डर
गांव जरेली के रहने वाले आजब हुसैन की शादी करीब दो वर्ष पहले शमा परवीन से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था। दोनों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए शनिवार को गांव में एक पंचायत बुलाई गई थी। इस पंचायत में लड़का और लड़की यानी पति-पत्नी दोनों पक्ष के लोग मौजूद थे। अचानक किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। इसके बाद आक्रामक हुए लड़का पक्ष ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में लड़की के पिता और चाचा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात अन्य लोगों को गोली लगी। अंधाधुंध फायरिंग से पंचायत में अफरा-तफरी मच गई लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना को अंजाम हमलावर फरार हो गए बाद में घायलों को अस्पताल ले जाया गया। यह भी पढ़ें