UP Weather Alert: 48 घंटे से हो रही झमाझम बारिश, मौसम ने बदली करवट, बंद हुए एसी, इन फसलों को हुआ नुकसान
बरेलीPublished: Sep 10, 2023 03:15:13 pm
बरेली। बरेली समेत आसपास के जिलों में पिछले 48 घंटे से झमाझम बारिश हो रही है। इसकी वजह से मौसम ने करवट बदली है। तापमान में हल्की गिरावट देखी गई है। लेकिन इससे रुहेलखंड की फसलों को काफी नुकसान हो रहा है।
Bareilly Weather 27 डिग्री पहुंचा जिले का तापमान, बंद हुए एसी बरेली का तापमान लुढ़ककर 27 डिग्री आ गया है। इसकी वजह से एक दिन पहले से ही घरों में एसी बंद हो गए। 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवाएं चल रही हैं। मौसम में 95 फीसदी नमी दर्ज की गई है। खास बात यह है कि स्किन एलर्जी और सन बर्न वाले लोगों को खासी राहत मिली है। यूवी सूचकांक जीरो पहुंच गया है। इसके अलावा वायु गुणवत्ता सूचकांक 60 रिकॉर्ड किया गया है। इसे काफी संतोषजनक माना जाता है।