बरेली

6 अप्रैल से शुरू हो रहा है हिन्दू नव वर्ष, जानिए आप पर क्या पड़ेगा प्रभाव

मिथुन,तुला और कुम्भ वालों को होगा लाभ

बरेलीApr 04, 2019 / 05:24 pm

jitendra verma

बरेली। विक्रम संवत 2076 की शुरुआत 6 अप्रेल से हो रही है। आचार्य मुकेश मिश्रा के अनुसार इस हिन्दू नव वर्ष में मिथुन, तुला और कुम्भ राशि और लग्न वालों को लाभ होगा। इन राशियों और लग्नों के जातक राजनीति में भी अच्छा चमकेंगे। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। नया व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं। जबकि वृश्चिक, सिंह और धनु राशि और लग्न वालों को विशेष सतर्क रहना होगा। वाणिज्य-व्यापार में जोखिम उठाना हानिकारक हो सकता है। कार्यस्थल पर विशेष संयम रखना होगा और टकराव की स्थिति को टालना उचित रहेगा। बाकी बचे छः राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा और पुरुषार्थ के अनुसार लाभ मिलेगा।
मेष : इस राशि वालों के लिए वर्ष सामान्य रहेगा। संतान को लाभ होगा। नौकरी तथा व्यापार में उलझन रहेंगी माता पिता का स्वास्थ्य बाधा युक्त रहेगा। स्थानांतरण की संभावना बनी रहेगी। निर्माण कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा।
वृष: इस राशि वालों के लिए शनि की ढैय्या के कारण मानसिक आर्थिक कष्ट तथा पारिवारिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा। हनुमान जी की आराधना करना लाभकारी रहेगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है। नौकरी तथा व्यापार में कठनाई बनी रहेगी। वर्ष के उत्तरार्ध में उलझन बढ़ेगी।
मिथुन : इस राशि वालों के लिए वर्ष लाभदायक रहेगा। परिवार में शुभ कार्य होंगे। मन के अनुकूल कार्य होंगे। व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी। धार्मिक कार्यों का अवसर मिलेगा।

कर्क: इस राशि वालों के लिए वर्ष सामान्य रहेगा। वाद विवाद कलह आदि का योग बनेगा। धार्मिक कार्यों में धन व्यय होगा। व्यवसाय से लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी बढ़ तीर्थाटन का योग बनेगा।
सिंह: इस राशि वालों के लिए वर्ष सामान्य शुभ दायक रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा बौद्धिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। मानसिक चिंता रहेगी हो सकता है भाइयों को भी कष्ट हो लेकिन विरोधी पराजित होंगे। यात्रा करनी पड़ेगी। स्थान परिवर्तन की संभावना बनेगी।
कन्या: इस राशि वालों के लिए शनि की ढैया के कारण मानसिक चिंता तथा कलह से मन अशांत रहेगा। मित्रों से अकारण विरोध बढ़ेगा। कार्य में बाधाएं आती रहेंगी। हनुमान जी का दर्शन पीपल वृक्ष में जल दें तथा दीप दान करना हितकर रहेगा।
तुला: इस राशि वालों के लिए वर्ष उत्तम रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा और विरोधियों का दमन होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी एवं भाइयों से सौहार्द बढ़ेगा।

वृश्चिक : इस राशि वालों के लिए वर्ष अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। नए व्यापार में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। साझेदारी के कार्यों में विवाद होगा।
धनु : इस राशि वालों पर शनि का पूर्ण प्रभाव रहेगा। कठिनाइयां स्वजनों से मनमुटाव तथा पारिवारिक चिंता रहेगी। दांपत्य जीवन कटुतापूर्ण रहेगा। नए कार्य का अवसर मिलेगा। रोग तथा शत्रु पर धन व्यय होगा। धोखा छल से मानसिक कष्ट होगा। हनुमान जी का दर्शन तथा सुंदरकांड का पाठ नवरात्रि व्रत करना लाभ दायक होगा।
मकर: इस राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। परिवार में कलह होगी तथा लाभ में बाधाएं आती रहेंगी। साझेदारी के कार्यों में विवाद होगा। भाइयों की उन्नति होगी। व्यापार में सामान्य लाभ होगा। हनुमान जी की आराधना से लाभ होगा।
कुंभ: इस राशि वालों के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा। योजना सफल होगी। निर्माण कार्यों में बाधा आएंगी। पारिवारिक कलह से मानसिक असंतोष होगा। वर्ष के उत्तरार्ध में स्थिति में सुधार आएगा। किसी भी नए कार्य में परेशानी होगी।
मीन: इस राशि के जातकों के लिए वर्ष लाभदायक होगा। चोट लगने का अंदेशा है। परिवार में शुभ कार्य होंगे स्थानांतरण या कार्यक्षेत्र में परिवर्तन होगा। आकास्मिक धन लाभ का योग बनेगा। दांपत्य सुख की वृद्धि होगी। शत्रु पराजित होंगे।
 

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.