scriptWeather Alert: देर रात हुई बारिश से बदला मौसम का मिजाज, जानिए अब कैसा रहेगा मौसम का हाल | Weather Alert: Changed weather patterns due to rain | Patrika News

Weather Alert: देर रात हुई बारिश से बदला मौसम का मिजाज, जानिए अब कैसा रहेगा मौसम का हाल

locationबरेलीPublished: Feb 21, 2020 09:42:24 am

Submitted by:

jitendra verma

इसके बाद धूप खिलेगी और मौसम साफ़ होगा।

बरेली। पिछले कुछ दिनों से खिल रही धूप के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। हवाओं के बदले रुख से आसमान में बादल छाए और गुरूवार रात बारिश हुई। बारिश से कुछ दिनों तक हल्की सर्द हवा का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश की सम्भावना जताई है। इसके बाद धूप खिलेगी और मौसम साफ़ होगा। गुरूवार को अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार हवा की दिशा बदलने से आसमान में बादल छाने लगे। गुरूवार शाम बदल घने हो गए और गुरूवार रात निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना तो शहर में तेज बारिश हुई। शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की सम्भावना है।

21 फरवरी – न्यूनतम 12 और अधिकतम 26

22 फरवरी – न्यूनतम 13 और अधिकतम 25 2

3 फरवरी – न्यूनतम 13 और अधिकतम 27

24 फरवरी – न्यूनतम 12 और अधिकतम 27
25 फरवरी – न्यूनतम 12 और अधिकतम 28

26 फरवरी – न्यूनतम 12 और अधिकतम 27

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो