scriptWeather Alert: धूप खिलने से मिली राहत लेकिन अब बारिश का अनुमान,कल से खुलेंगे स्कूल | Weather Alert: relief from sun blossom but now rain forecast | Patrika News

Weather Alert: धूप खिलने से मिली राहत लेकिन अब बारिश का अनुमान,कल से खुलेंगे स्कूल

locationबरेलीPublished: Jan 02, 2020 07:02:25 pm

Submitted by:

jitendra verma

मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को बारिश की संभावना जताई है।

बरेली। दिन में धूप खिलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत तो दी है लेकिन शीत लहर और बर्फीली हवाओं से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि पहाड़ों पर अधिक जबकि मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश होने की वजह से लोगों को कोहरे से जरूर निजात मिल सकती है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तो अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।
मंगलवार को गिरा था पारा
इस बार दिसम्बर माह में ही सर्दी ने अपना सितम दिखाना शुरू कर दिया था। दिसम्बर माह में हुई बारिश के बाद तापमान लुढ़कना शुरू हो गया था और 31 दिसम्बर तक लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ। दिसम्बर माह में सर्दी ने अपना पिछला रिकार्ड तोड़ दिया था और मंगलवार को न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री पहुँच गया था। ये सामान्य से चार डिग्री कम था।
बदले समय से खुलेंगे स्कूल
ठंड से राहत मिलने के कारण लंबे समय से बन्द चल रहे स्कूल शुक्रवार से खुल जाएंगे। स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब 12वीं तक के स्कूल सुबह 10 बजे खुलेंगे। शीत लहर के कारण जिला प्रशासन ने एक जनवरी तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो