scriptपत्नी ने पति को ज़िंदा जलाया, अस्पताल में भर्ती | Wife burned alive husband, hospitalized | Patrika News

पत्नी ने पति को ज़िंदा जलाया, अस्पताल में भर्ती

locationबरेलीPublished: Mar 07, 2019 04:15:45 pm

Submitted by:

jitendra verma

युवक की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे आस पास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई।

Wife burned alive husband, hospitalized

पत्नी ने पति को ज़िंदा जलाया, अस्पताल में भर्ती

बरेली। मजदूरी किए बिना घर लौटे पति को एक महिला ने घर से निकाल दिया। इसके बावजूद आधी रात में घर आया पति कमरे में सो गया। इससे गुस्साई पत्नी ने पति पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी और रात में ही घर छोड़कर फरार हो गई। युवक की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे आस पास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपी पत्नी की तलाश में जुटी है।
सोते समय जलाया
भमोरा थाना क्षेत्र के गांव तजपुरा नवदिया के रहने वाले रामअवतार पुत्र गेंदन लाल मजदूरी करते हैं। मंगलवार की सुबह वह मजदूरी करने को बाजपुर गया था। जहां काम न मिलने पर वह अपने घर वापस आ गया। इससे गुस्साई पत्नी ने पति को कमरे से बाहर निकाल दिया। कहा कि आज रात उसे घर के बाहर ही सोना है। इसके बावजूद आधी रात में किसी समय पति चुपके से कमरे में घुसकर पत्नी के पास सो गया। इससे पत्नी की आंख खुल गई। गुस्साई पत्नी ने पति पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा दी और घर से फरार हो गई। पड़ोसियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
गलत है आरोप
वही पत्नी का कहना है कि उसका पति शराबी है जिसके कारण आए दिन घर में झगड़ा होता था। पति शराब के लिए जेवर बेचने की बात कर रहा था इस लिए वो बच्चों के साथ जेठानी के घर चली गई थी जिसके बाद पति ने खुद को आग लगा ली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो