बरेली

छेड़छाड़ से परेशान महिला ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी

महिला को शोहदे काफी समय से परेशान कर रहे थे

बरेलीJan 28, 2020 / 12:59 pm

jitendra verma

बरेली। फरीदपुर में शोहदों की छेड़छाड़ से तंग आकर एक महिला ने फांसी लगा कर ख़ुदकुशी कर ली। महिला को शोहदे काफी समय से परेशान कर रहे थे। महिला के साथ छेड़छाड़ के साथ ही उसके घर पर पत्थर भी फेंके जाते थे इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसके कारण महिला ने फांसी लगा कर ख़ुदकुशी कर ली।
चार साल पहले हुई थी शादी
शाहजहांपुर की रहने वाली महिला की शादी फरीदपुर कस्बे में चार साल पहले हुई थी। महिला के पति का कहना है कि इलाके के ही शोहदे उसकी पत्नी को परेशान करते थे। पत्नी जब इसका विरोध करती तो लड़के उसके घर पर पत्थर फेंकते थे। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से भी की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को एक बार फिर शोहदों ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की जिससे परेशान होकर उसने रात में फांसी लगा कर ख़ुदकुशी कर ली।
जांच में जुटी पुलिस
महिला की खुदकुशी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। वहीँ महिला के पति का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Home / Bareilly / छेड़छाड़ से परेशान महिला ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.