बरेली

शर्मनाकः भतीजों ने पहले किया रेप, फिर आँख फोड़ीं और कर दी हत्या

पुलिस ने इस मामले में महिला के दो भतीजों को हिरासत में लिया है

बरेलीMar 10, 2019 / 09:53 am

jitendra verma

शर्मनाकः भतीजों ने पहले किया रेप, फिर आँख फोड़ीं और कर दी हत्या

बरेली। नवाबगंज में विधवा महिला की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला की हत्या कर अर्धनग्न शव को झाड़ी में छिपा दिया गया था। परिजनों ने रेप के बाद महिला की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में महिला के दो भतीजों को हिरासत में लिया है और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चारा लेने गई थी महिला
नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गाँव में विधवा महिला अपने बेटे के साथ रहती थी। महिला की तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। महिला गाय के लिए खेत में चारा काटने गई थी लेकिन देर शाम तक जब महिला नहीं लौटी तो बेटे ने मां को खोजना शुरू किया लेकिन महिला का कुछ नहीं पता चला जिसके बाद बेटे ने थाने में मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद महिला की तलाश की तो महिला का अर्धनग्न शव खेत के पास झाड़ियों में छिपा मिला। हत्या के बाद महिला की एक आँख भी फोड़ दी गई थी।
पुलिस ने शुरू की जांच
महिला की हत्या की सूचना पर एसपी ग्रामीण संसार सिंह फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया। इस मामले में मृतका के बेटे ने अपने रिश्तेदारों के खिलाफ तहरीर दी है जिसमे बताया गया है कि उसके चचेरे भाई ने उसकी बहन के साथ रेप किया था जिसकी रिपोर्ट उसकी मां ने दर्ज कराई थी जिसके बाद आरोपी को जेल भेजा गया था इसी की रंजिश आरोपी मानता था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो भाइयों को हिरासत में लिया है।
दो महीने पहले छूटा जेल से
मृतका के बेटे ने बताया कि उसकी बहन के साथ रेप करने का आरोपी दो माह पहले ही जेल से छूटा है। जेल जाते समय ही उसने सबक सिखाने की धमकी दी थी।

Home / Bareilly / शर्मनाकः भतीजों ने पहले किया रेप, फिर आँख फोड़ीं और कर दी हत्या

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.