scriptमौलवी ने बनाया महिला को हवस का शिकार, कहा- धर्म परिवर्तन करो तब करूंगा शादी | Woman Sexual Harassment by Maulvi in Izzatnagar Bareilly Crime Hindi Samachar | Patrika News

मौलवी ने बनाया महिला को हवस का शिकार, कहा- धर्म परिवर्तन करो तब करूंगा शादी

locationबरेलीPublished: Aug 20, 2017 03:24:00 pm

चार साल तक आरोपी मौलवी महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। शादी के लिए धर्म परिवर्तन की शर्त।

Victim Woman

Victim Woman

बरेली। शहर के इज्जतनगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को मौलवी शादी का झांसा देकर अपनी हवस का शिकार बनता रहा। जब महिला ने उससे शादी के लिए कहा तो मौलवी ने कहा कि पहले अपना धर्म परिवर्तन करो और गाय एवं भैंस का मीट खाओ तब तुमसे शादी करूंगा। महिला ने एसएसपी ऑफिस में मौलवी के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
शादी का झांसा देकर बनाये शारीरिक संबंध
पीड़ित महिला के अनुसार मोबीन खान खुद को मौलवी बताता था। आरोपी मौलवी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। पिछले चार सालों से मोबीन खान उसका यौन शोषण करता रहा, लेकिन जब पीड़ित महिला ने मोबीन खान से शादी की बात करती तो मोबीन महिला को टालता रहा और कह देता अभी शादी का समय नहीं है। जब होगा तो शादी कर लूंगा।
धर्म परिवर्तन कराने की दी धमकी
महिला ने बताया कि 16 अगस्त को मोबीन एक बार फिर महिला के घर आ धमका और उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया और शादी की बात कही तो उसने महिला की पिटाई कर दी। आरोपी ने पीड़ित महिला के सामने धर्म परिवर्तन करने की शर्त रख दी। इतना ही नहीं मोबीन खान ने महिला से गाय और भैंस का मीट खाने को भी कहा। आरोपी ने कहा कि अगर वो यह सब करेगी तभी वो उसके साथ शादी करेगा। इसके बाद भी मोबीन अपने साथियों के साथ एक बार फिर महिला के घर पहुंचा। उसके साथ मारपीट की और परिवर्तन करने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि इस बार मोबीन घर में रखे 30 हजार रुपए भी लूट ले गया।
पीड़ित महिला ने पुलिस से लगाई गुहार
आरोपी मौलवी के उत्पीड़न से तंग आकर पीड़ित महिला ने महिलाओं के लिए हक की आवाज उठाने वाली निदा खान से सम्पर्क किया। जिसके बाद रविवार को निदा खान के साथ पीड़ित महिला एसएसपी ऑफिस पहुंची और मोबीन खान के खिलाफ शिकायत की। एसपी सिटी रोहित सिंह साजवाण ने बताया कि महिला ने शिकायत की है। उसकी शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस को जांच सौंपी गयी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो