scriptWomen riders of CRPF came out to raise the flame of Beti Bachao Beti P | बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की अलख जगाने निकली सीआरपीएफ की महिला राइडर्स, मेयर और आईजी ने किया स्वागत | Patrika News

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की अलख जगाने निकली सीआरपीएफ की महिला राइडर्स, मेयर और आईजी ने किया स्वागत

locationबरेलीPublished: Oct 18, 2023 07:26:57 pm

Submitted by:

Avanish Pandey

बरेली। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और सामाजिक समरसता की अलख जगाने के लिए सीआरपीएफ की महिला राइडर्स बरेली पहुंची। आईजी और मेयर समेत अधिकारियों व रोटरी क्लब ने उनका स्वागत किया। वह 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर में पहुंचेंगी। वहां पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में राष्ट्रीय एकता और समरसता दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान लोगों को बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का संदेश दे रही हैं।

ii_1.jpg
समाज को जागरूक कर रही महिला राइडर्स

आईजी रेंज डॉक्टर राकेश कुमार सिंह ने सीआरपीएफ की महिला राइडर्स का स्वागत किया। शिलांग से चलकर 50 महिला राइडर्स की टीम बरेली पहुंची है। यहां उनका स्वागत किया गया आई जी ने बताया कि महिला राइडर्स बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश समाज में दे रही हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया। वह अपनी बेटियों को पढ़ाएं और आगे बढ़ाएं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.