बरेली

साथ रखने की जिद पर अड़े युवक ने विवाहित को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाया

पेट्रोल छिड़क कर महिला को आग लगाने का आरोपी फिलहाल फरार है।

बरेलीJan 28, 2020 / 03:13 pm

अमित शर्मा

बरेली। विवाहिता को जबरन अपने साथ रखने की सनक में युवक ने ऐसा कदम उठाया कि चीख पुकार मच गई। पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह जिंदगी मौत से लड़ रही है। मामला सुभाषनगर के वंशीनगला का है।
यह भी पढ़ें

सावाधन : साइबेरियन पक्षियों से भी फैल सकता है Coronavirus, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय

जानकारी के मुताबिक सुभाषनगर के वंशीनगला में हलवाई का काम करने वाला युवक अपने परिवार के साथ रहता है। रविवार को जब वह घर पर नहीं था, तब पड़ोस में रहने वाला विनोद उर्फ मनोज उसकी पत्नी को जबरन अपने साथ चलने की कहने लगा। विवाहिता ने जब इनकार कर दिया तो वह उस समय तो गुस्से में चला गया। रात को आया और पेट्रोल छिड़कर महिला को आग लगा दी। चीख पुकार पर आपपास के लोग इकट्ठे हो गए। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला के पति ने विनोद के खिलाफ पत्नी को जलाकर मारने का प्रयास करने की तहरीर दी है।
यह भी पढ़ें

VIDEO: CAA को लेकर जिस क्षेत्र में हुआ था उपद्रव, वहां देर रात्रि एसएसपी ने किया निरीक्षण

पेट्रोल छिड़क कर महिला को आग लगाने का आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। सीओ द्वितीय सीमा यादव ने कहा कि पीड़िता के पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.