बरेली

रिटायर्ड फौजी रफीक अहमद ने घर में लगवाए टाइल्स, युवक ने मजदूरी मांगी गोली मार कर हत्या

इस घटना के बाद पुलिस ने रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार कर लिया है।

बरेलीDec 27, 2018 / 09:56 am

jitendra verma

रिटायर्ड फौजी रफीक अहमद ने घर में लगवाए टाइल्स, युवक ने मजदूरी मांगी गोली मार कर हत्या

बरेली। मजदूरी के रूपये मांगने पर रिटायर्ड फौजी ने अपने बेटे के साथ दो भाइयों को जमकर पीटा और एक भाई को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार कर लिया है।
टाइल्स लगाने का माँगा था रुपया
एजाजनगर गोटिया के रहने वाले शादाब ने तुलसीनगर निवासी रिटायर्ड फौजी रफीक अहमद के घर में टाइल्स लगाने का काम किया था। जिसकी 14 हजार रूपये मजदूरी हुई थी। रफीक ने शादाब को आधी ही मजदूरी दी थी बाकी रूपये नहीं दिया था। बाकी बचे रूपये लेने शादाब अपने भाई नूर मोहम्मद के साथ बुधवार रात रफीक अहमद के घर गया था लेकिन रफीक अहमद ने रूपये देने से इंकार कर दिया। जिस पर विवाद हो गया और रफीक ने अपने बेटे की मदद से दोनों भाइयों को पीट दिया और अपनी लाइसेंसी पिस्टल से नूर मोहम्मद को गोली मार दी। गोली नूर मोहम्मद के सीने में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी हुआ गिरफ्तार

नूर मोहम्मद की मौत के बाद मौके पर हंगामा हो गया जिसकी सूचना पर बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार कर लिया। देर रात मृतक के पिता थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। वही पुलिस हिरासत में रिटायर्ड फौजी का कहना है कि उसने आत्मरक्षा के लिए गोली चलाई थी।

Home / Bareilly / रिटायर्ड फौजी रफीक अहमद ने घर में लगवाए टाइल्स, युवक ने मजदूरी मांगी गोली मार कर हत्या

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.