क्या है मामला
आंवला के गौसिया चौक निवासी नगीना ने बताया कि उसका पति अकबर ढोल बजाने का काम करता है। कुछ समय पहले उसने एक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद चोर के साथ मिलकर एक दरोगा ने उसे चौकी में पीटा और फिर उसका शांति भंग में चालान कर दिया। अकबर ने दरोगा के खिलाफ कोर्ट में शिकायत की। इसकी जानकारी होने पर दरोगा अकबर को धमकाने लगा और मुकदमा वापस न लेने पर गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही। इसके बाद भी अकबर ने अपनी शिकायत वापस नहीं ली तो दरोगा ने एक महिला की तरफ से अकबर पर छेड़खानी और मारपीट का मुकदमा दर्ज करा दिया। कुछ दिन पहले भी दरोगा ने अकबर के पड़ोसी के साथ मिलकर उसपर घर में घुसकर मारपीट और चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। अब दरोगा अकबर के घर में घुसकर तोड़फोड़ करता है। दरोगा की दबंगई के चलते अकबर को बुर्का पहनकर क्षेत्र में घूमना पड़ रहा है।

जांच हुई शुरू पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को इसकी शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी मुनिराज जी. ने एसपी देहात को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। पीड़ित एसएसपी ऑफिस में शिकायत करने भी बुर्का पहन कर पहुंचा। एसएसपी को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने एसपी देहात को मामले की जांच कर आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है।