scriptYouth returning from Punjab dies after being hit by train in Subhashna | पंजाब से लौट रहे युवक की सुभाषनगर में ट्रेन से कटकर मौत | Patrika News

पंजाब से लौट रहे युवक की सुभाषनगर में ट्रेन से कटकर मौत

locationबरेलीPublished: Oct 29, 2023 11:53:21 am

Submitted by:

Avanish Pandey

बरेली। पंजाब से लौट रहे बदायूं के युवक की सुभाषनगर में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

train_se_maut.jpeg
सुभाषनगर के मालगोदाम के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव

बदायूं के दातागंज निवासी सद्दाम (20) पुत्र हनीस खां पंजाब में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। वह घर आने के लिए ट्रेन से निकला था। बरेली जंक्शन से पहले मालगोदाम के पास उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा देखा तो फौरन सुभाषनगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को ट्रेन से कटकर मौत हो जाने की सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.