scriptदो दर्जन से अधिक प्रत्याशी मानने को राजी | 62 candidates in fray chunav | Patrika News

दो दर्जन से अधिक प्रत्याशी मानने को राजी

locationबाड़मेरPublished: Nov 08, 2019 12:48:52 pm

Submitted by:

Ratan Singh Dave

– कितने मना पाए, उसी पर टिकेगा दोनों दलों की जीत का गणित

62 candidates in fray chunav

62 candidates in fray chunav

बाड़मेर. जिला परिषद चुनाव में भाजपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता ज्यादा से ज्यादा निर्दलियों को अपने पक्ष में मनाने में जुटे हुए हैं। यहां नाम वापसी के पहले दिन छह जनों के नाम वापस लेने के बाद अब 62 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
इन्हें दोनों दल साम, दाम, दंड, भेद किसी भी तरीके से अपने पक्ष में करने के लिए भाग-दौड़ में लगे हुए हैं। नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन शुक्रवार को आधे से ज्यादा प्रत्याशियों के नाम वापस लेने की उम्मीद है।
कई बागियों व प्रभावी प्रत्याशियों के घर सुबह से ही संबंधित दल के नेताओं ने डेरा डाल रखा है। कौनसा प्रत्याशी किससे दबाव में आएगा इसका भी समीकरण तय किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रत्याशियों को नाम वापस लेने के फायदे व नहीं लेने के नुकसान बताए जा रहे हैं।
यह रह सकती है स्थिति

शहर के कुल 55 वार्डों में 62 प्रत्याशी निर्दलिय के रूप में चुनावी समर में शामिल हैं। ये भाजपा व कांग्रेस दोनों के बोर्ड को प्रभावित कर सकते हैं।
दोनों दलों ने करीब दो दर्जन से अधिक प्रत्याशियों को राजी भी कर लिया है। इसको लेकर शाम तक स्थिति पूर्ण रूप से साफ हो जाएगी।

घर-घर पहुंचे मांग रहे वोट

प्रमुख दलों के अलावा कई निर्दलिय प्रत्याशी घर-घर पहुंच मतदाताओं को रिझाने के प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए वे उन्हें अब तक की समस्याओं का शीघ्र समाधान का भी वादा कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो