बाड़मेर

बाड़मेर में आदूराम दूसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष

-जिलाध्यक्ष के लिए 11 थे बाड़मेर से कतार में

बाड़मेरDec 18, 2019 / 10:12 pm

Moola Ram

Aduram BJP District President for second time in Barmer

बाड़मेर. भाजपा प्रदेश शीर्ष नेतृत्व ने मंगलवार शाम जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी। बाड़मेर जिलाध्यक्ष की कमान दूसरी बार आदूराम मेघवाल को सौंपी गई है। मेघवाल ने दो बार विधायक का चुनाव लड़ा, लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाए।
बाड़मेर से जिलाध्यक्ष पद के लिए 11 दावेदार कतार में थे। प्रदेश स्तर पर हुई रायशुमारी में मेघवाल पहली पसंद बन गए। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने आदूराम के नाम की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव से पहले दिलीप पालीवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
सबको साथ लेकर चलूंगा

नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो बड़ी जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरूंगा। युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाएंगे। पंचायती राज चुनाव नजदीक है, पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर गांवों में भाजपा की सरकार बनाएंगे।
और इधर…

महेश चौहान फिर बालोतरा भाजपा जिलाध्यक्ष

पत्रिका से बातचीत में कहा- पंचायतराज चुनाव में जीत पर रहेगा ध्यान

बालोतरा. भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर महेश चौहान को दूसरी बार अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मंगलवार देर शाम उनके नाम की घोषणा पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। चौहान वर्तमान में भी भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर है।
चौहान बालोतरा नगर पालिका अध्यक्ष व नगरपरिषद सभापति रह चुके हैं। भाजपा संगठन सहित विभिन्न संस्थानों में भी कई पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।

जिलाध्यक्ष चौहान ने मनोनयन के बाद संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों, स्थानीय संगठन नेताओं, कार्यकताओं का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे सभी के सहयोग से ईमानदारी से निभाएंगे।
निकाय चुनाव में भी उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकताओं के सहयोग से संगठन को विजयश्री दिलाने का कार्य किया है।

आगामी पंचायतीराज चुनाव में उनकी प्राथमिकता रहेगी कि पार्टी के निष्ठावान, सक्रिय कार्यकर्ताओं का प्राथमिकता से चयन हो, जिससे अधिक से अधिक भाजपा प्रत्याशी सके। 63 वर्षीय भाजपा जिलाध्यक्ष 25 वर्षों से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.