
After the Rage gathering Collectorate arrived while Employees protest
बाड़मेर पत्रिका. राज्य सरकार के चार साल पर कर्मचारियों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि आश्चर्य है कि सरकार जश्न किस बात का मना रही है। सरकार तो पछतावा करे कि चार साल में उन्होंने कर्मचारियों के विरोध में कितने निर्णय लिए हंै। सरकार का घमंड अगले साल चूर-चूर होने वाला है।इस दौरान कर्मचारियों ने अपना विरोध जताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। कर्मचारियों ने सरकार के चार सालों को विफल बताया। कर्मचारियों ने सवाल उठाया कि आखिर सरकार जश्न किस बात के लिए मना रही है। जबकि चार साल तक सरकार ने कर्मचारियों के लिए कोई काम नहीं किया।
प्रदर्शन से पूर्व शहर के महावीर पार्क में आक्रोश सभा में जिला संयोजक बन्नाराम चौधरी ने सरकार से जश्न मनाने का कारण पूछा और चार वर्ष के कार्यकाल में कर्मचारी विरोधी नीतियों की जानकारी दी। सहसंयोजक शेरसिंह भुरटिया ने जश्न से पहले सरकार को सुराज संकल्प यात्रा के दौरान कर्मचारियों से किए गए वादों की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि यात्रा में किया केवल एक वादा पूरा कर सरकार ने कर्मचारी विरोधी नीति ही प्रदर्शित की है। इसे राजस्थान का कर्मचारी कभी बर्दाश्त नहीं करेगा तथा सरकार को कर्मचारी कल्याण क्षेत्र में नकारा होने की बात कही।
निकाली रैली, नारेबाजी
आक्रोश सभा के बाद कर्मचारियों ने रैली निकाल जमकर नारेबाजी की। केन्द्र सरकार व बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व से कर्मचारी हित में हस्तक्षेप करने की मांग की।
प्रशासन को कलक्ट्रेट का प्रवेश द्वार कर्मचारियों के भारी विरोध प्रदर्शन के आगे बंद करना पड़ा। प्रशासन को आनन-फानन में पुलिस बल तैनात करना पड़ा ।
आक्रोश सभा व प्रदर्शन को पंचायत राज सभाध्यक्ष बालाराम चौधरी, प्राथमिक माध्यमिक जिलाध्यक्ष नूतनपुरी गोस्वामी, प्रगतिशील जिलाध्यक्ष देरावरसिंह, शारीरिक शिक्षक जिलाध्यक्ष सवाईसिंह, सियाराम जिलाध्यक्ष छगनसिंह, महिपालसिंह रोहडिय़ा, तरूण देवड़ा, हेमाराम जाट, गुमनाराम जाखड़, सुमेरमल सुखाडिय़ा, तनदान चारण, भभूतसिंह सोढा, बाबूलाल खत्री, देवीसिंह आसू, बांकाराम संाजटा, केशाराम माली, सुरताराम, चतराराम, मोहन माचरा आदि ने संबोधित किया।
Published on:
14 Dec 2017 01:00 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
