जिले में चार दिन से चल रही काउंसलिंग में सर्वप्रथम महिलाओं को वरीयता दी गई है। चार दिन में करीब 1600 महिलाओं की काउंसलिंग हुई है। इन महिलाओं को रिक्त स्थानों की सूची सबसे पहले बताई गई। एेसे में सहूलियत के तमाम स्थानों पर महिलाओं का कब्जा हो गयाा है।
इन पंचायत समितियों में महिलाएं ही नियुक्त हुई
इन पंचायत समितियों में महिलाएं ही नियुक्त हुई
जिले की सत्रह पंचायत समितियों में से सिवाना, समदड़ी, कल्याणपुर, बालोतरा, सिणधरी, धोरीमन्ना, गुड़ामालानी, बाड़मेर में महिलाओं की नियुक्ति ही हुई है। अब शेष रही बॉर्डर की पंचायतों में रिक्त स्थान रहे है जहां पुरुषों की नियुक्ति की जाएगी।
दूरस्थ इलाकों में मिलेंगे शिक्षक
दूरस्थ इलाकों में मिलेंगे शिक्षक
जिले की 1200 से अधिक स्कूल अब तक एकल शिक्षकों के भरोसे संचालित हो रही थी। इन स्कूलों में अब काउंसलिंग होने से शिक्षक मिलेंगे। हालांकि जिले की 458 स्कूलों में इस काउंसलिंग के बाद भी पद खाली रह जाएंगे लेकिन यहां पहले से एक-एक शिक्षक नियुक्त है। निर्देश दिए गए है कि एक विद्यालय में कम से कम दो शिक्षक हों यह तय कर लिया जाए।
प्रवेशोत्सव फीका पर जिलेभर में उत्सव
प्रवेशोत्सव फीका पर जिलेभर में उत्सव
शिक्षा विभाग में इन दिनों प्रवेशोत्सव है जो 15 जुलाई तक चलेगा लेकिन शिक्षक काउंसंलिग के चलते विभाग के सभी अधिकारी इसमें उलझे हुए है। एेसे में प्रवेशोत्सव का रंग नजर नहीं आ रहा है लेकिन इसको लेकर सभी के चेहरे खिले है कि प्रवेशोत्सव खत्म होने के साथ ही 3700 से अधिक शिक्षक मिल जाएंगे। इससे जिले में पदरिक्तता की स्थिति से काफी निजात मिलेगी। स्कूल मे ंशिक्षक आने पर नामांकन बढऩे की स्थिति होगी।