script2 साल में 40 करोड़ होंगे खर्च, लोगों को मिलेगी बुनियादी सुविधाएं | badp programme | Patrika News
बाड़मेर

2 साल में 40 करोड़ होंगे खर्च, लोगों को मिलेगी बुनियादी सुविधाएं

सीमा पर मजबूत होगा आधारभूत ढांचा
सीमान्त क्षेत्र विकास कार्यक्रम

बाड़मेरJan 27, 2022 / 08:59 pm

Mahendra Trivedi

2 साल में 40 करोड़ होंगे खर्च, लोगों को मिलेगी बुनियादी सुविधाएं

2 साल में 40 करोड़ होंगे खर्च, लोगों को मिलेगी बुनियादी सुविधाएं

बाड़मेर.। जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आगामी दो वर्षों में 40 करोड़ रुपए खर्च कर आधारभूत ढांचा मजबूत किया जाएगा। जिससे सीमा पर रह रहे लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिल सके।
जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में गुरुवार को सीमान्त क्षेत्र विकास कार्यक्रम (बीएडीपी) के वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के कार्योंं का अनुमोदन किया गया। बैठक में विधायक अमीन खान, पदमाराम मेघवाल तथा जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।
इस मौके पर जिला ने बताया कि बीएडीपी कार्यक्रम के तहत आगामी 4 वर्षों की कार्य योजना मंजूर की जा चुकी है। इसी में से वर्ष 2021-22 तथा 2022- 23 के कार्यों को अंतिम रूप दिया जाएगा। साल 2021- 22 के अंतर्गत सीमा से सटे 10 किमी के गांवो में 19.97 करोड़ की लागत के 89 कार्यों करवाए जाएंगे। इनमें 5.75 करोड़ सड़क व पाळ, 1.7 करोड़ स्वास्थ्य सुविधाओं, 4.87 करोड़ शिक्षा तथा 5 करोड़ जलापूर्ति पर खर्च किया जाएगा। वहीं 2022-23 में 19.39 करोड़ की लागत के 57 काम शामिल हैं।
शीघ्र भिजवाएं प्रस्ताव
उन्होंने सीमान्त क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत साल 2021-22 की कार्ययोजना के अनुरूप कार्यकारी विभागों को तत्काल प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि पेयजल, सड़क तथा शिक्षा क्षेत्र के प्रस्ताव प्राथमिकता के साथ भिजवाए जाए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा के अनुरूप कार्यों को अंतिम रूप देने को कहा। जिला कलक्टर ने कहा कि विशेष समस्या वाले इलाकों में पेयजल पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। सीमान्त क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत सीमा एरिया में अधिकाधिक लोग लाभान्वित हो सकें, उसी अनुरूप प्रस्ताव तैयार किए जाए।
विधायकों ने रखी अपनी बात
बैठक में शिव विधायक अमीन खां ने कहा कि गागरिया में एनएच के अधूरे काम को तुरंत पूरा किया जाए। वहीं विधायक पदमाराम मेघवाल ने सीमावर्ती क्षेत्र में अबाध बिजली के लिए जीएसएस बनाने को कहा। जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने पेयजल सुविधाओं के विकास की बात कही। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने आगामी वर्ष की कार्ययोजना की जानकारी दी।

Home / Barmer / 2 साल में 40 करोड़ होंगे खर्च, लोगों को मिलेगी बुनियादी सुविधाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो