scriptबाड़मेर में 507 एक्टिव केस , 332 संक्रमित होम आइसोलेशन | barmer active case raise | Patrika News

बाड़मेर में 507 एक्टिव केस , 332 संक्रमित होम आइसोलेशन

locationबाड़मेरPublished: Apr 20, 2021 09:25:19 pm

Submitted by:

Mahendra Trivedi

-जिले में कुल 89 मौतें हो चुकी-6221 संक्रमित अब तक आए सामने

बाड़मेर में 507 एक्टिव केस , 332 संक्रमित होम आइसोलेशन

बाड़मेर में 507 एक्टिव केस , 332 संक्रमित होम आइसोलेशन

बाड़मेर. संक्रमितों की संख्या अब रोजाना नए रेकार्ड बना रही है। जिले में मंगलवार को कोविड-19 के 110 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं जिला अस्पताल में भर्ती एक संक्रमित की मौत हो गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एल विश्नोई ने बताया कि मंगलवार को एक्टिव केस बढ़कर 507 हो गए हैं। जिनमें से 332 मरीज होम आइसोलेशन है। वहीं 14 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। नए मामलों के साथ ही जिले में अप्रेल 2020 से अब तक 6221 पॉजिटिव मरीज मिले है एवं 89 लोगों की मौत हुई है।
यहां मिले नए केस
बाड़मेर शहर से 29 केस, बालोतरा शहर से 24, जालीपा, बलाऊ, गालाबेरी, बेरीवाला तला, कुड़ला, कवास, एमपीटी नागाणा, मलवा खारापार, बायतु, गिड़ा, पूनियों का तला गिड़ा, जसोल, कनाना, समदड़ी, सिणधरी, आडेल, बांड, बामणोर, दुधु, मीठी बेरी, खुमे की बेरी, गडरा, धोरीमन्ना, सदराम की बेरी, लुखु, सनावड़ा, जैसार, बिजासर, चौहटन, रामसर, लालजी की डूंगरी जालोर से 1-1 केस, सिवाना, शिवकर, खरड़ धोरीमन्ना से 2-2 केस, नोखडा, नांद से 3-3, फागलिया से 4 केस, धोरीमन्ना 5 , पचपदरा से 6 केस पॉजिटिव मिले है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो