scriptविद्युतीकरण के अंतिम छोर पर बाड़मेर,जानिए पूरी खबर | Barmer at the end of electrification in saubhagya yojna | Patrika News

विद्युतीकरण के अंतिम छोर पर बाड़मेर,जानिए पूरी खबर

locationबाड़मेरPublished: May 17, 2018 10:45:41 am

– एक के बाद एक योजना फिर भी रोशन नहीं हुए गांव-ढाणी-जिले में अब भी 40 फीसदी से अधिक घरों को बिजली का इंतजार

Electrification

Electrification

बाड़मेर. केंद्र सरकार के इस साल सितम्बर तक सभी घरों में बिजली के दावे बाड़मेर में पूरे होते नजर नहीं आ रहे हैं। घर-घर बिजली से रोशन करने के लिए चलाई जा रही योजनाएं फिसड्डी साबित हो रही हैं। प्रधानमंत्री सहज बिजली हर-घर योजना ‘सौभाग्य’ में बाड़मेर अंतिम दस जिलों में शुमार है।
सीमावर्ती जिले के कई गांव-ढाणियों में विद्युतीकरण अब भी लोगों के लिए सपना ही है। सरकारी दावे महज खानापूर्ति बनते नजर आ रहे हैं। सितम्बर-20117 में शुरू हुई ‘सौभाग्यÓ योजना भी बाड़मेर के लोगों के लिए सौभाग्य साबित नहीं हो पाई।
कई योजनाएं, सभी एक राह पर
जिले के सुदूर क्षेत्र के घरों का अंधेरा दूर करने के लिए ‘सौभाग्यÓ से पहले राजीव गांधी विद्युतीकरण और इसके बाद दीनदयाल उपाध्याय ज्योति योजना के कई चरण चलाकर गांव और ढाणियों को बिजली से जोडऩे की योजनाएं लोगों के जीवन में रोशनी नहीं कर पाई। इसी तरह सौभाग्य योजना भी सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के घरों का अंधेरा दूर करने में कामयाब नहीं हो रही है। सितम्बर-2017 में शुरू हुई योजना में डिस्कॉम ने जिले में महज 6 हजार कनेक्शन जोड़े हैं। बाड़मेर जिले में करीब 1 लाख 79 हजार परिवार अभी भी बिजली से वंचित है। ऐसे में प्रधानमंत्री के दावे अनुरूप सितम्बर-2018 तक हर ढाणी को बिजली से जोडऩा नामुमकिन लग रहा है। जिले में 4 लाख 87 हजार घरों में से 2 लाख 91 हजार 992 घरों में बिजली कनेक्शन हैं।
जयपुर सबसे आखिरी में

सौभाग्य योजना में सबसे अधिक काम सवाई माधोपुर जिले में हुआ है। इस योजना के माध्यम से करीब 97 फीसदी घरों में रोशनी पहुंचाई गई। वहीं प्रदेश में सबसे कम काम जयपुर जिले में हुआ।
फैक्ट फाइल
489 ग्राम पंचायतें हैं बाड़मेर जिले में

4.87 लाख के करीब घर हैं जिलेभर में
2.91 लाख घरों में हैं बिजली कनेक्शन

1.73 लाख परिवार बिजली से वंचित

सौभाग्य योजना एक नजर
जिला- कुल परिवार – विद्युतीकृत – सौभाग्य से विद्युतीकृत – वंचित
सवाई माधोपुर- 58366 – 52515- 4462 – 1389
बूंदी – 112324 – 101047 -4429 – 6848

जैसलमेर – 134512 – 91384 – 3595 – 39533
प्रतापगढ – 170587 – 129823 – 5491 35273

धौलपुर – 204108- 121826 – 1611 -80671
सिरोही – 217518 – 168163 – 10217 -39138
बांरा – 241879 – 180446 – 8670- 52763
राजसमंद – 245243 – 231472 -2530 – 11241

करौली- 271749 – 175487 -19360- 76902
डूंगरपुर – 273439 – 218099- 5773 – 49567

टोंक – 285766 – 239947 -6760- 39059
बांसवाड़ा – 285896 -223726 -3050- 59120
झालावाड़ – 292369 – 211724 -6764 – 73881
दौसा – 293486- 230764 – 11661 – 51061

चितौडग़ढ- 320370- 258138 -5118 – 57114
जालोर – 334110- 259485 -1318 – 73307

हनुमानगढ – 382522- 336210 – 4047 – 42265
भरतपुर – 397740- 324757 -8417 – 64566
झुंझुनू – 398225 – 353038 -7935 – 37252
चूरू – 405943 – 367640- 3090- 35213

कोटा – 421403 – 374341 -5952 – 41110
गंगानगर – 426209- 367639 -4459 – 54111

बीकानेर – 430658 – 336990- 9400- 84268
सीकर – 456621 – 419849 -14601 – 22171
भीलवाड़ा – 481914 – 403317 -6895 – 71702
पाली – 486829 – 429091 -5355 – 52383

बाड़मेर – 487490- 291992 -6250- 189248
अजमेर – 524889 – 493338 – 8168 – 23383

जोधपुर – 561836 – 478148 -11156 – 72532
नागौर – 592202 – 472161 -9966 – 110075
अलवर – 648998 – 528258 -21401 – 99339
उदयपुर – 658189 – 490960- 3687 – 163542

जयपुर – 1285628- 1224448 -16834 – 44346

स्त्रोत- डिस्कॉम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो