scriptकर्नाटक जीत पर भाजपा का जश्न,हुई आतिशबाजी | barmer BJP celebrates on Karnataka win | Patrika News

कर्नाटक जीत पर भाजपा का जश्न,हुई आतिशबाजी

locationबाड़मेरPublished: May 16, 2018 12:16:21 pm

Submitted by:

Moola Ram

भाजपा की कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत पर स्थानीय भाजपा कार्यालय में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई।

barmer BJP celebrates,Karnataka win

barmer BJP celebrates on Karnataka win

बाड़मेर.भाजपा की कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत पर स्थानीय भाजपा कार्यालय में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। यहां एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। भाजपा मीडिया प्रभारी भैराराम देवासी ने बताया कि कर्नाटक विधानसभा में सबसे बड़ी जीत मिलने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जालमसिंह रावलोत ने जीत की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा के कुशल नेतृत्व व कार्यकर्ताओ की कड़ी मेहनत रंग लाई। कांग्रेस मुक्त भारत की ओर भाजपा का एक ओर सफल कदम बताया। इस मौके पर जिला महामंत्री कैलाश कोटडिया, नगर अध्यक्ष मोहनलाल कुर्डिया, नगर प्रभारी महावीरसिंह चुली,जिला प्रमुख प्रतिपुष्टि रमेशसिंह इन्दा, प्रदेश कार्यकरणी सदस्य जितेन्द्रसिंह सेतराउ, जिला उपाध्यक्ष खुमानसिंह सोढा, अम्बालाल अलबेला, जगदीश खत्री, अमरसिंह भाटी, विक्रमसिंह तामलोर, महेश सोनी, पुरुषोत्तम खत्री सहित कई जने मौजूद रहे।
कनार्टक विजय पर भाजपा ने मनाई खुशी

बालोतरा.कर्नाटक चुनाव में भाजपा को मिली विजय पर मंगलवार को नगर व क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई।नगर के डाक बंगले में भाजपा जिला मंत्री भवानी सिंह टापरा, भाजयुमो प्रदेश मंत्री खेताराम प्रजापत,नगर अध्यक्ष राजेश जैन, व्यावासिक प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक गणपत बांठिया आदि ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। नगर उपाध्यक्ष अमराराम सुंदेशा, त्रिलोक माली, पार्षद पुष्पराज चौपड़ा, महामंत्री भरत मोदी, नेनाराम सुंदेशा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष नरपत माली ,ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष शांतिलाल सुथार,भाजयुमो जिला महामंत्री पप्पू विश्नोई, हनुमान पालीवाल , मालाराम बावरी, नगराज प्रजापत ओमप्रकाश माली, रूपाराम प्रजापत, अम्बादान रावल आदि ने पटाखे फोड़ व मिठाइयां बांट कर जीत की खुशी मनाई।
समदड़ी. कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर भाजपा नगर अध्यक्ष गणपतराज मेहता, श्याम दवे, हीराराम चौधरी, जीवाराम सोलंकी, मांगीलाल रांकावत, अनिरूद्वसिंह राठौड़, लेखाराम घंाची, पारस प्रजापत,चम्पालाल लखारा, धर्मेद्र दर्जी आदि ने मिठाइयां बांट पटाखे फोड़कर खुशी मनाई। पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी, प्रधान पिंकी चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बाबुसिंह राजगुरू ने इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास की जीत बताया । गांवो में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई ।

ट्रेंडिंग वीडियो