script

Video : दिनभर बाड़मेर की बड़ी खबरों से रहे रुबरु…देखिए बाड़मेर बुलेटिन…

locationबाड़मेरPublished: May 18, 2019 10:32:33 pm

Submitted by:

Moola Ram

Barmer Bulletin 18.05.2019दिनभर बाड़मेर की बड़ी खबरों से रहे रुबरु…देखिए बाड़मेर बुलेटिन…

Barmer Bulletin 18.05.2019

Barmer Bulletin 18.05.2019

दुष्कर्म प्रयास के अज्ञात आरोपी पर 5000 रुपए का इनाम

-एएनएम से किया था दुष्कर्म का प्रयास -18 दिन बाद भी पुलिस पता नहीं लगा सकी -मामले को पुलिस ने 9 दिन तक दबाया
बाड़मेर. गुड़ामालानी थाना क्षेत्र में एक एएनएम के साथ दुष्कर्म के प्रयास के अज्ञात आरोपी तक पुलिस करीब 18 दिन बाद भी नहीं पहुंच पाई। अब पुलिस ने उस पर 5000 रुपए का इनाम घोषित किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने बताया कि घटना के बाद से अज्ञात आरोपी की दस्तयाबी नहीं होने पर इनाम घोषित किया गया है। आरोपी को पकड़वाने या जानकारी देने पर पुलिस की ओर से पांच हजार रुपए नकद दिए जाएंगे। जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
यह था पूरा मामला

जिले के गुड़ामालानी थाना क्षेत्र के एक उप स्वास्थ्य केन्द्र पर कार्यरत एएनएम के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला 30 अप्रेल को दर्ज हुआ था। लेकिन पुलिस ने इसे 9 दिन तक दबाए रखा। इस बीच सोशल मीडिया पर मामले की जानकारी वायरल हुई तो पुलिस ने चुनाव के कारण जानकारी नहीं दे पाने का बहाना बनाया।
एफआइआर के अनुसार 29 अप्रेल की शाम उप स्वास्थ्य केन्द्र पर एएनएम ड्यूटी खत्म होने के बाद क्वार्टर में थी। उस दौरान एक अज्ञात युवक पहुंचा। एएनएम से अज्ञात जानकारी मांगकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने मामला 30 अपे्रल को दर्ज किया। वहीं 2 मई को बयान लिए और मेडिकल करवाया।
सड़क पर बिखरी विद्युत तारों से बाइक हुई स्लिप, दो जख्मी

बाड़मेर. जिले में तूफानी बारिश से सैकड़ों विद्युत पोल धराशायी होने से विद्युत विभाग को लाखों का नुकसान हुआ है वहीं अब क्षतिग्रस्त हुए विद्युत पोलों और बिखरी तारों से आमजन को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। दरसअल, दो युवक बाइक पर सवार होकर खारा गांव बाड़मेर आ रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक सड़क पर बिखरी विद्युत तार की चपेट में आ गई और स्लिप हो गई।
जिससे दोनों बाइक सवार को काफी चोटें आई। घायल चंदन पुत्र राजाराम चौधरी व खेराजराम पुत्र विरधाराम का इलाज राजकीय अस्पताल में चल रहा है। चंदन ने बताया कि बाइक पर सवार होकर खारा से बाड़मेर आ रहे थे। सड़क पर बिखरी विद्युत तार उन्हें दिखाई नहीं दी और उनकी बाइक स्लिप हो गई। जिससे उन्हें काफी चोटें आई है।
गौरतलब है कि बुधवार को तेज अंधड़ व बारिश ने डिस्कॉम सिस्टम को बिगाड़ दिया। अभी भी कई इलाकों में पोल टूटे पड़ें है, विद्युत तार सड़कों पर हादसों को न्यौता दे रहे है।

ट्रेंडिंग वीडियो