scriptपॉजिटिव होने के बाद स्वस्थ होकर फिर डटे मैदान में, संक्रमण के साए में रोजाना ले रहे सैकड़ों कोविड नमूने | barmer corona warriors | Patrika News

पॉजिटिव होने के बाद स्वस्थ होकर फिर डटे मैदान में, संक्रमण के साए में रोजाना ले रहे सैकड़ों कोविड नमूने

locationबाड़मेरPublished: May 08, 2021 08:31:43 pm

Submitted by:

Mahendra Trivedi

-महामारी के पहले दौर से यही टीमें लगातार कर रही नमूनों का संग्रहण-टीम के कई सदस्य बिना छुट्टी के कर रहे हैं काम-पॉजिटिव हुए स्वस्थ होकर फिर जुटे हैं मैदान में

पॉजिटिव होने के बाद स्वस्थ होकर फिर डटे मैदान में, संक्रमण के साए में रोजाना ले रहे  सैकड़ों कोविड  नमूने

पॉजिटिव होने के बाद स्वस्थ होकर फिर डटे मैदान में, संक्रमण के साए में रोजाना ले रहे सैकड़ों कोविड नमूने

बाड़मेर. कोविड की जांच के लिए नमूने लेने वाली टीमें बाड़मेर शहर में तीन स्थानों पर तैनात है। पांच घटों तक लगातार यहां पर नमूने लिए जा रहे हैं। सुबह 9 से दोपहर 2 बजे संदिग्ध मरीजों के नमूने लेने में टीमें जुटी रहती है। संक्रमण के बीच होसला रखते हुए मुस्तैदी के साथ टीमें लगातार 8-10 घंटे तक काम करती है। पत्रिका टीम ने शुक्रवार को तीनों स्थानों पर टीम के काम को नजदीक से देखा।
कोविड नमूने लेने वाली टीमों के लैब टैक्नीशियन महामारी के पहले दौर से लगातार नमूने संग्रहण में जुटे हैं। इनमें से कई पॉजिटिव भी हुए और स्वस्थ होकर फिर मैदान में है। लगातार बिना छुट्टी के काम में लगे हुए हैं।
ऑनलाइन से लेकर संग्रहण के बाद भिजवाने की जिम्मेदारी
नमूना संग्रहण केंद्र पर तैनात टीम के सदस्य पहले नमूने की जानकारी लेकर उसे ऑनलाइन करते हैं। जिससे नमूने की रिपोर्ट सीधे ही संबंधित के मोबाइल पर मिल सके। इसके लिए टीम का एक सदस्य इसी में लगता है वहीं दो अन्य नमूना संग्रहण व एक चिकित्सक काउंसलिंग के लिए मौजूद रहते हैं। टीम के सदस्य बिना थके उत्साह के साथ मरीजों के नमूने ले रहे हैं। टीम के साथ पॉजिटिव आने के बावजूद अन्य साथी पूरी शिद्दत के साथ अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। सथ ही प्रत्येक स्थान पर पुलिस की तैनात की गई है।
टीम 1: टाउन हॉल
अस्पताल के ठीक सामने टाउन हॉल में टीम में लैब टैक्नीशियन प्रेमसिंह निर्माेही व रेवंतसिंह खोखर यहां पर नमूना लेने का काम कर रहे हैं। वहीं टीम में शामिल डॉ. मनोहर विश्नोई संदिग्ध मरीजों के काउंसङ्क्षलग करते हैं। टीम सुबह 9 बजे से लेकर अस्पताल की ओपीडी समय तक यहां पर नमूने लेती है।
टीम 2: महावीर नगर पीएचसी
यहां टीम में बिहारी पंवार व तगाराम नमूने संग्रहण में लगे हैं। सुबह से ही यहां पर कतारें लग जाती है। पूरे दिन में 200 के करीब नमूने लिए जा रहे हैं। टीम का कहना है कि नमूने लेने का समय 2 बजे तक का ही है। लेकिन ऑनलाइन फीडिंग करने में शाम के 7 बज जाते हैं और पूरा काम मोबाइल से ही करना पड़ता है।
टीम: 3 विष्णु कॉलोनी पीएचसी
पीएचसी पर कोविड नमूनों के संग्रहण का काम संजय आचार्य व रवि मीणा के जिम्मे हैं। टीम दोपहर तक यहां पर नमूने लेने में जुटी रहती है। आसपास के क्षेत्र से करीब 150-200 लोग रोज जांच के लिए पहुंचते हैं। टीम के सदस्य कई बार समय के बाद में भी आने वाले लोगों के नमूने भी ले लेती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो