scriptमहामारी से महामुकाबला : अप्रेल की भूल, मई में न दोहराएं, जानिए पूरी खबर | Barmer District in Corona infection | Patrika News

महामारी से महामुकाबला : अप्रेल की भूल, मई में न दोहराएं, जानिए पूरी खबर

locationबाड़मेरPublished: May 03, 2021 09:02:09 pm

– कोरोना संक्रमण में बाड़मेर जिला

Barmer hospital news

Barmer hospital news

बाड़मेर। अप्रेल की भारी भूल को मई में कत्तई न दोहराएं। 19 अप्रेल से कोरोना ने जिले को घेराना शुरू कर दिया और अप्रेल अंत तक हालात खराब हो गए है। चिकित्सा संसाधनों के लिए जयपुर तक की दौड़ लगी हुई है। अस्पताल में काम करने वाले जिंदगियों को बचाने के लिए रात-दिन एक किए हुए है। ऑक्सीजन और बैड दो बड़े सवालों का उत्तर मुश्किल होने लगा है। बावजूद इसके लोग असंयमित होकर विवाह और अन्य आयोजनों में भीड़ कर रहे है। बेवजह बाजार में घूम रहे है। अस्पताल में एक मरीज के साथ पांच-छह लोगों की भीड़ पहुंच रही है। मास्क-सेनेटाइजर को लेकर परहेज करने वाले भी कम नहीं है। जरूरी है कि अप्रेल जैसी भूल मई में न करें। मई में कोरोना को हराने की जिम्मेवारी केवल चिकित्सकों व प्रशासन की नहीं है, यह जिम्मेदारी अब आम आदमी की भी है। बाड़मेर पत्रिका.अप्रेल की भूल मई में नहीं दोहराएं..
19 अप्रेल 2021 से शुरू हुए 100 से ज्यादा मरीज
अप्रेल संक्रमित
19 101
20 110
21 199
22 333
23 195
24 409
25 226
26 209
27 202
28 139
29 237
30 266
—–
31 मार्च 2021 तक कुल आंकड़े
5609 पॉजिटिव
85 मौतें विभाग के आंकड़े
130 वास्तविक आंकड़े
5494 डिस्चार्ज
124762 नमूनों की जांच
39 एक्टिव केस
—-
अप्रेल 2021 के कुल आंकड़े
3027 पॉजिटिव
31 मौतें विभाग के आंकड़े
90 मौतें वास्तविक आंकड़े
523 डिस्चार्ज
41535 नमूनों की जांच
2503 एक्टिव केस
—-
जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों का आंकड़ा
3 अप्रेल 2 पॉजिटिव
30 अप्रेल 425 संक्रमित
—–
ऑक्सीजन सिलेंडर की संख्या
31 मार्च 2021 तक : 300
अप्रेल 2021 : 625
—-
आईसीयू बेड 31 मार्च: कोई नहीं
अप्रेल 2021: 16 आईसीयू बेड
——
जिला अस्पताल में बेड की क्षमता
31 मार्च 2021 तक : 300
अप्रेल 2021: 450
—-
फैक्ट
– महामारी के पहले दौर में जिला अस्पताल कोविड डेडिकेटेड नहीं बना।
– अप्रेल 2021 के 17 दिनों बाद ही कोविड डेडिकेटड बनना पड़ा।
– महामारी में 31 मार्च 2021 तक 150 से ज्यादा संक्रमित भर्ती नहीं हुए।
– अप्रेल में ही 430 मरीज भर्ती हुए और अस्पताल नो-बेड की स्थिति में पहुंच गया।
—–
होम आइसोलेशन
अप्रेल 2021: 1998
31 मार्च 2021: 19
—–
जिला अस्पताल को सीएमएचओ से अतिरिक्त व्यवस्थाएं
– 30 चिकित्सक भेजे
– 50 से अधिक नर्सिंकर्मी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो