8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर में नवरात्र में मंदिर रहेंगे बंद, धार्मिक आयोजन पर प्रतिबंध

कोरोना महामारी के कारण 31 अक्टूबर तक मंदिर बंद खरीददारी के दौरान मास्क लगाकर बाहर निकलना अनिवार्यकोरोना संक्रमण रोकने के पुख्ता प्रबंध
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 16 Oct 2020, 8:55 PM IST

बाड़मेर में नवरात्र में मंदिर रहेंगे बंद, धार्मिक आयोजन पर प्रतिबंध

बाड़मेर में नवरात्र में मंदिर रहेंगे बंद, धार्मिक आयोजन पर प्रतिबंध

बाड़मेर। जिले में आगामी त्योहारों पर कोरोना संक्रमण रोकने के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। नवरात्र के दौरान जिले में मंदिर बंद रहेंगे तथा वहां किसी प्रकार का धार्मिक आयोजन प्रतिबंधित रहेगा।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में पिछले माह के दौरान कोरोना संक्रमण में लगातार कमी आ रही है एवं यह आगे भी कायम रहे,इसके लिए प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अनलॉक-5 के दौरान जिले मे राज्य सरकार ने 31 अक्टूबर तक सभी प्रकार के धार्मिक आयोजनों को प्रतिबंधित किया है। इसी तरह जिले के सभी धार्मिक संस्थानों एवं मंदिरों के प्रतिनिधियों की गत बैठक के दौरान 31 अक्टूबर तक सभी मंदिर बंद रखने का निर्णय किया गया था। ऐसे में शनिवार से प्रारंभ हो रहे नवरात्र तथा इसके बाद विभिन्न त्योहारों के दौरान जिले के सभी मंदिर बंद रहेंगे तथा वहां किसी भी प्रकार का धार्मिक आयोजन प्रतिबंधित होगा।
त्योहारों की खरीददारी में मास्क अनिवार्य
उन्होंने बताया कि लोग अपने घरों में पूजा अर्चना कर सकेंगे तथा त्योहारों के दौरान खरीददारी के दौरान मास्क लगाकर बाहर निकलना अनिवार्य होगा एवं सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करनी होगी। उन्होंने जिले के सभी कार्यपालक मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों से कोरोना गाइडलाइन की अक्षरश: पालना के निर्देश दिए है।