script

निजी वाहन से आने वाले चेक पोस्ट पर मोबाइल नम्बर देकर जाएं

locationबाड़मेरPublished: May 14, 2020 08:22:44 pm

Submitted by:

Mahendra Trivedi

-41 हजार 900 से अधिक प्रवासियों को मिली अपने घर की राह-स्पेशल रेल से 97 श्रमिक आए बाड़मेर

निजी वाहन से आने वाले चेक पोस्ट पर मोबाइल नम्बर देकर जाएं

निजी वाहन से आने वाले चेक पोस्ट पर मोबाइल नम्बर देकर जाएं

बाड़मेर। लॉकडाउन के चलते अन्य राज्यों में अटके प्रवासियों को प्राथमिकता के साथ अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचाने का क्रम गुरुवार को भी बना रहा। जिले में कुल 2990 श्रमिकों एवं प्रवासियों का आगमन हुआ। वहीं 190 अन्य राज्यों के प्रवासियों को गन्तव्य स्थानों के लिए रवाना किया।
जिले में गुरुवार को गुजरात से 607, महाराष्ट्र से 1077, उत्तरप्रदेश से 12, मध्यप्रदेश से 20, आन्ध्रप्रदेश से 132, दिल्ली से 13, कर्नाटक से 458, हरियाणा से 16, तमिलनाडु से 232, तेलंगाना से 389, केरल से 3, गोवा से 6 एवं दादर नगर से 25 को मिलाकर कुल 2990 प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश की अनुमति दी गई है। श्रमिक स्पेशल रेल से सिकन्दराबाद तेंलगाना से 97 श्रमिकों ने जिले में प्रवेश किया। कलक्टर के अनुसार जिले में अब तक कुल 36865 प्रवासियों का आगमन हो चुका है।
अन्य प्रदेशों के लिए रवानगी
अन्य राज्यों के प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहनों से भेजा भी जा रहा है। जिले से गुरुवार को मध्यप्रदेश के लिए 2, उत्तर प्रदेश 32, महाराष्ट्र 6, बिहार 43, झारखण्ड 31, पश्चिम बंगाल 3, हरियाणा 26, गुजरात 4, आंध्र प्रदेश 2, दिल्ली 31, कर्नाटक 4 एवं तमिलनाडू के लिए 6 को मिलाकर कुल 190 प्रवासियों को जिले की सीमा से प्रस्थान करवाया गया है। अब तक जिले से 5078 लोगों को अपने मूल राज्यों के लिए प्रस्थान को अनुमति दी गई है।
कोरोना संदिग्ध तो तुरंत करें क्वारंटीन
कलक्टर विश्राम मीणा ने प्रवेश करने वालों में किसी व्यक्ति के संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर तुरंत क्वारंटीन करते हुए नमूने लेने का कहा है। चेकपोस्ट पर निजी वाहनों में आने वाले सभी यात्रियों के मोबाइल नम्बर आवश्यक रूप से अंकित करवाने का कहा गया है। जिससे क्वारंटीन के दौरान ट्रेसिंग सुनिश्चित हो सके। सभी प्रवासी 14 दिन का क्वारंटीन अनिवार्य रूप से पालन करें।

ट्रेंडिंग वीडियो