script

देखिए आज की खबर आज….दिनभर बाड़मेर की बड़ी खबरों से रहे रुबरु…देखिए बाड़मेर बुलेटिन…

locationबाड़मेरPublished: Apr 14, 2019 10:15:58 pm

Submitted by:

Moola Ram

देखिए आज की खबर आज….दिनभर बाड़मेर की बड़ी खबरों से रहे रुबरु…देखिए बाड़मेर बुलेटिन…
 

देखिए आज की खबर आज....दिनभर बाड़मेर की बड़ी खबरों से रहे रुबरु...देखिए बाड़मेर बुलेटिन...

देखिए आज की खबर आज….दिनभर बाड़मेर की बड़ी खबरों से रहे रुबरु…देखिए बाड़मेर बुलेटिन…

एंटो 1
जिले भर में रविवार को राम नवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बाड़मेर शहर में श्री रामनवमी महोत्सव समिति की ओर से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में शहर भर के सैकड़ों राम भक्तों ने भाग लिया। शोभायात्रा का शुभारम्भ
हाई स्कूल रोड से हुआ जो कि शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए सदर बाजार स्थित वीर हनुमान मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में विभिन्न समाजों की ओर से बनाई गई झांकियो आकर्षण का केन्द्र रही। झांकियों का शहर भर में पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के राम के जयकारें लगाकर माहोल्ल को धर्ममय
कर दिया।
एंटो 2
स्ंाविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की 128वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस दौरान अम्बेडकर समारोह समिति की ओर से चौहटन रोड स्थित अम्बेडकर सर्कल पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता, जिला पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी, नगर परिषद आयुक्त पवन मीणा सहित समिति के पदाधिकारियों ने की। इसके बाद सर्कल से रैली निकाली गई जो कि शहर के मुख्य मार्गेा से होते हुए टाउन हॉल पहुंची यहां पर मुख्य समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
एंटो 3
राजस्थान पत्रिका की ओर से शहर के आदर्श स्टेडियम में हमराह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मधुर संगीत, स्वास्थय व खेलकूद गतिविधियों का आयोजन हुआ। इस दौरान सैर पर आने वाले लोगों के लिए सुबह खास रही। कार्यक्रम के दौरान बीएसएफ के जवानों व शहरवासियों के बीच रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर वासी विजेता रहे। इस दौरान विभिन्न भजन मंडलियों ने देशी वीणा भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सैकड़ों की तादाद में लोगों ने भाग लिया।

ट्रेंडिंग वीडियो