script

बाड़मेर में वैक्सीनेशन में पीछे है महिलाएं, पुरुष आगे

locationबाड़मेरPublished: Sep 14, 2021 09:26:45 pm

Submitted by:

Mahendra Trivedi

-पुरुषों और महिलाओं में टीकाकरण का एक लाख से अधिक का अंतर-टीका लगवाने में 18-44 आयु वर्ग वाले सबसे अधिक-संपूर्ण सुरक्षा चक्र अभी तक 4 लाख तक ही पहुंचा

बाड़मेर में वैक्सीनेशन में पीछे है महिलाएं, पुरुष आगे

बाड़मेर में वैक्सीनेशन में पीछे है महिलाएं, पुरुष आगे

बाड़मेर. कोविड वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता सबसे अधिक है तो वह युवा वर्ग में दिखाई देती है। जिले में अब तक हुए टीकाकरण के आंकड़े तो यही बता रहे हैं। जिस वर्ग में सबसे बाद में वैक्सीनेशन शुरू हुआ, वह आज टीका लगवाने में सबसे आगे है। वहीं कुल टीकाकरण को देखा जाए तो महिलाओं का टीकाकरण पुरुषों के मुकाबले कम हुआ है। आंकड़ा करीब 1 लाख का अंतर बता रहा है।
जिले में 12 सितम्बर तक कुल 16 लाख 73 हजार 389 को टीका लग चुका है। लेकिन इनमें से प्रथम डोज 12,64,467 को तथा दोनों डोज 4,08,922 लोगों को लगी है। इनमें से सबसे कम डोज लगने वालों का आंकड़ा साठ वर्ष से अधिक वालों का है। जबकि इनका लक्ष्य पांच लाख से अधिक का निर्धारित हुआ था। लेकिन अब तक इस वर्ग में 3,84,453 लोगों का वैक्सीसनेशन हुआ है।
कोविड सुरक्षा चक्र इनका हुआ पूरा
दोनों डोज लगाने के बाद ही कोविड सुरक्षा चक्र को पूर्ण माना जाता है। जिले में इनकी संख्या अब तक 4,08,922 तक पहुंची है। जबकि कुल लक्ष्य 19 लाख से अधिक है। सभी को पूर्ण सुरक्षा चक्र देने में इस रफ्तार से देखा जाए तो काफी समय लगेगा। हालांकि विभाग मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव के माध्यम से रफ्तार बढ़ाने की कोशिश में लगा हुआ है।
वैक्सीनेशन के लिए चाहिए युवा जोश
कोरोना से लड़ाई जीतने में युवा जोश की जरूरत है। जिले में अब तक टीका लगवोन में 18-44 आयु वर्ग के युवाओं का आंकड़ा सबसे अधिक है। जबकि इनका वैक्सीनेशन शुरू हुए अभी कुछ समय ही हुआ है। जबकि 60 और 45 प्लस को पिछले 8 महीनों से टीका लगाया जा रहा है। लेकिन इनका आंकड़ा अब भी काफी कम है।
चुनौतियां कम नहीं है वैक्सीनेशन में
ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाली वैक्सीनेशन टीमों को कई तरह की विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है। उनका कहना है गांवों में कई पढ़े-लिखे लोग भी वैक्सीन करवाने से पीछे हट जाते हैं। यह भी टीकाकरण में एक बड़ी चुनौती है। टीम के लोग समझाइश करते हुए वैक्सीनेशन करवाना जरूरी बताते हैं, लेकिन कई लोग टीके से दूर ही रहते हैं। यह भी टीकाकरण मे कमी का एक बड़ा कारण है। वहीं ऐसा भी सामने आया है कि कई लोगों ने पहला टीका तो लगवा लिया और दूसरे के लिए मैसेज भी आए तो भी नहीं लगवाया।
बाड़मेर: आयु वर्ग अनुसार टीकाकरण
18-44 साल: 8,20,710
45-60 साल : 4,68,226
60 साल से अधिक : 3,84,453
16,73,389 कुल टीकाकरण
———-
किसको कौनसी लगी वैक्सीन
15,31,406 कोविशील्ड
1,41,983 कोवैक्सीन
———
पुरुष :8,86,088
महिला : 7,86,938
———
प्रथम डोज : 12,64,467
दूसरी डोज : 4,08,922
(बाड़मेर : आंकड़े 12 सितम्बर तक)

ट्रेंडिंग वीडियो