weather...थार में तेजी से बढ़ रही गर्मी, पारा 33 डिग्री पार
-रात में हल्की सर्दी का अहसास, दिन में चलने लगे पंखे
-पेड़-पौधों पर दिखने लगा मौसम में बदलाव का असर
बाड़मेर
Updated: February 20, 2022 08:36:47 pm
बाड़मेर. थार का मौसम तेजी से गर्मी की तरफ बढ़ रहा है। पारे की रफ्तार काफी तेज है। दिन में तेज धूप खिलने से तापमान रविवार को 33 डिग्री को पार कर गया। हालांकि रात में अभी हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है। लेकिन दिन में गर्म कपड़ों की जरूरत पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। तेज धूप से लोग बचाव करते दिखते हैं। गर्मी की शुरूआत के साथ ही पेड़-पौधों की पत्तियां पीली होने के साथ गिरने लगी है।
बाड़मेर में गर्मी का असर काफी तेजी से दिखने लगा है। दिन में चल रही हवा अब सुहानी लग रही है। हल्की सर्दी का असर देर शाम और अल सुबह तक ही रह गया है। हालांकि मैदानी इलाकों में रात में धोरों ठंडे होने से सर्दी का असर होता है।
चलने लगे पंखे, सर्दी की विदाई
पंखों के चलने के साथ अब दिन में सर्दी विदाई हो चुकी है। पंखें भी पूरी रफ्तार पर चल रहे हैं। वहीं रात और दिन में तापमान में बड़ा अंतर चल रहा है। रविवार को रात का तापमान 14.8 व दिन का 33.7 डिग्री रेकार्ड किया गया। रात के मुकाबले में अधिकतम तापमान दोगुना से ज्यादा चल रहा है।
अभी बढ़ेगा पारा, 23 के बाद कमी की संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान बता रहा है कि बाड़मेर में अभी दो दिनों तक रात-दिन के तापमान में तेजी आएगी। रात का पारा 19 डिग्री तक और अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक जा सकता है। इसके बाद 23 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आ सकता है। इसके कारण तापमान में फिर गिरावट का अनुमान जताया गया है।

weather...थार में तेजी से बढ़ रही गर्मी, पारा 33 डिग्री पार
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
