scriptBARMER#जीरो जीव रो बेरी है…कोई भी मत खाए यह जीरा जाने पूरी खबर | BARMER#Zero Jeev is a weeping berry... no one should eat this cumin | Patrika News

BARMER#जीरो जीव रो बेरी है…कोई भी मत खाए यह जीरा जाने पूरी खबर

locationबाड़मेरPublished: Sep 28, 2022 09:07:06 pm

सिणधरी। जीरो जीव रो बेरी है…यह पंक्ति इस खबर के लिए सटीक है। जीरा में सब्जी में स्वाद बढ़ाने के लिए जरुरी है। लेकिन जीरा कैसा हो यह जानना भी जरुरी है क्यों कि बाड़मेर के सिणधरी उपखंड पुलिस थाना क्षेत्र में पशु आहार की एक फैक्ट्री पर पुलिस ने छापा मारा। तो पाया गया की पशु आहार की आड़ में नकली जीरा बनाया जा रहा है। पुलिस ने नकली जीरा बरामद कर फैक्ट्री मालिक धर्मेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

सिणधरी थाना पुलिस की गिरफ्त में नकली जीरा बनाने का आरोपी व बरामद नकली जीरा।

सिणधरी थाना पुलिस की गिरफ्त में नकली जीरा बनाने का आरोपी व बरामद नकली जीरा।

जीरो जीव रो बेरी है…कोई भी मत खाए यह जीरा जाने पूरी खबर
पशु आहार की आड़ में नकली जीरा बनाने की संचालित की जा रही थी फैक्ट्री,
नकली जीरा बरामद , फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार
दिल्ली से लिया नकली जीरा बनाने का प्रशिक्षण, राजस्थान में बना कर गुजरात-महाराष्ट्र में बेचा
सिणधरी। जीरो जीव रो बेरी है…यह पंक्ति इस खबर के लिए सटीक है। जीरा में सब्जी में स्वाद बढ़ाने के लिए जरुरी है। लेकिन जीरा कैसा हो यह जानना भी जरुरी है क्यों कि बाड़मेर के सिणधरी उपखंड पुलिस थाना क्षेत्र में पशु आहार की एक फैक्ट्री पर पुलिस ने छापा मारा। तो पाया गया की पशु आहार की आड़ में नकली जीरा बनाया जा रहा है। पुलिस ने नकली जीरा बरामद कर फैक्ट्री मालिक धर्मेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि नकली जीरा बनाने की दिल्ली में ट्रेनिंग दी गई थी और यह नकली जीरा राजस्थान में बना कर गुजरात व महाराष्ट्र में बेचा जा रहा था। पुलिस ने नकली जीरा, फूल घास, तरस गुड़, पत्थर पाउड व काला पाउडर बरामद किया है।
थानाधिकारी सुरेंद्रकुमार ने बताया कि पशु आहार की आड़ में नकली जीरा बनाने की फैक्ट्री से भारी मात्रा में नकली जीरा बनाने की सामग्री जब्त कर फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार किया गया। फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर रेवतसिंह मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में नकली जीरा बनाने की फैक्ट्री सीज कर माल कब्जे में लिया गया। पुलिस ने सोमवार देर रात तक नकली जीरे व अन्य सामग्री को जब्त कर ट्रकों में डाल कर पुलिस थाने लाई।
पुलिस के अनुसार भूका भगतसिंह करना सड़क पर नकली जीरा बनाने की फैक्ट्री से पुलिस ने 19150 किलोग्राम नकली जीरा, 1480 किलोग्राम नकली जीरा बनाने में प्रयुक्त होने वाले फूल घास, पत्थर पाउडर (सोप स्टोन) 1060 किलो, तरल गुड सिरा 4800 किलो, काला पाउडर काबज़्न पाउडर 40 किलो ग्राम सहित अन्य माप तोल करने के लिए प्रयुक्त में लिए जाने वाला कांटा व मशीनरी जब्त की गई।
इस तरह से बनाया जा रहा था नकली जीरा
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी फैक्ट्री मालिक ने बताया कि फूल घास में तरल गुड़ मिला कर हाथों से अच्छी तरह मिलाया जाता है, फिर वह पत्थर पाउडर (सोपस्टोन) मिलाकर सुखाया जाता है। बाद में छलनी से छान कर एक साइज का तैयार जीरा कर के रंग के लिए काबज़्न पाउडर मिला कर पैक किया जाता है, जो बाद में असली जीरा में मिलावट करने के लिए गुजरात व महाराष्ट्र आदि स्थानों पर भेजा जाता था।
दिल्ली से ली जीरा बनाने की ट्रेनिंग
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी व फैक्ट्री मालिक धमेज़्ंद्र कुमार ने बताया कि उसने नकली जीरा बनाने का तरीका दिल्ली से सीखा था। इसके बाद वह यहां पर पशु आहार की आड़ में लगभग 2 महीने से नकली जीरा बनाने का कायज़् कर रहा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो