scriptभाजपा सेना पर कर रही है राजनीति- पुरोहित | BJP is doing politics on the army - priest | Patrika News

भाजपा सेना पर कर रही है राजनीति- पुरोहित

locationबाड़मेरPublished: Mar 12, 2019 08:39:24 pm

https://www.patrika.com/barmer-news/

BJP is doing politics on the army - priest

BJP is doing politics on the army – priest

भाजपा सेना पर कर रही है राजनीति- पुरोहित

युवक कांग्रेस की बैठन्क सम्पन्न

बाड़मेर पत्रिका
युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए युवा कांग्रेस संभाग प्रभारी अल्पेश पुरोहित ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए युवाओं की टीमें गठित कर बूथ को मजबूत करे। राज्य सरकार ने विधान सभा चुनाव से पहले जो वादे किए और पूरे किए है वो जनता को बताएं। उन्होने कहा कि भाजपा सेना के नाम पर राजनीति कर रही है जो कि गलत है। लोकसभा प्रभारी माहीन खान ने युवाओं को पार्टी की रीति -नीति पर चलने का आहवान किया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकराराम माली ने कहा कि हमें जाति नहीं पार्टी को वोट देना है। छोटूसिंह पंवार ने बताया कि बैठक को कार्यकारी जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा, भानु प्रताप सिंह, जोगेंद्र प्रजापत, कचरा खान, बगतराम ने संबोधित किया। इस मौके पर सवाईसिंह चुली, नरेंद्र मेघवाल, संतोषी जीनगर, तोगाराम मेघवाल, प्रवीण राजपुरोहित, हुकमाराम माली, जगदीश पुनिया, गणपत धतरवाल, डूंगर बाना, तालब खान , थानवीर माली सहित युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो