scriptभाजपा प्रदेशाध्यक्ष पहुंचे बाड़मेर, बोले – रूठों को मनाओ, चुनाव को हो जाओ तैयार | BJP state president in Barmer | Patrika News

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पहुंचे बाड़मेर, बोले – रूठों को मनाओ, चुनाव को हो जाओ तैयार

locationबाड़मेरPublished: Sep 17, 2017 09:38:07 pm

– परनामी ने एक दिवसीय दौरे में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया
 

BJP state president

BJP state president

– पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया लोकसभा व विधानसभा का लक्ष्य

बाड़मेर. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने रविवार को बाड़मेर में विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकत्र्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आज से ही जुट जाएं। उन्होंने पिछले चुनावों या उसके बाद में जो भी भाजपा से रूठा हुआ है उनको वापिस जोड़ा जाएगा। मनभेद दूर किए जाएंगे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष परनामी मालाणी एक्सप्रेस से यहां पहुंचे। भाजपा कार्यकत्र्ताओं को एक होटल में आयोजित बैठक में संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 55 साल तक गरीबी हटाने का नारा दिया लेकिन लोगों को राहत नहीं मिली। भाजपा ने राहत दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवाकार्य करें।
पार्टी कार्यकत्र्ताओं को देश के विकास के लिए हर समय जुटने और आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों के लिए अभी से तैयारी करने की बात कही। प्रभारी महेन्द्रसिंह राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री का नेतृत्व में देश विकास कर रहा है। कार्यकत्र्ता रीढ की हड्डी है और वे पार्टी को मजबूत करें। जिलाध्यक्ष डा. जालमसिंह रावलोत ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की लहर है और बाड़मेर जिले में पार्टी मजबूती के साथ खड़ी है।

नहीं पहनी मालाएं

परनामी ने अलवर सांसद के निधन होने के कारण फूल मालाओं से परहेज किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा दुपट्टे से स्वागत किया। इसके बाद सर्किंट हाउस में लोगों से ज्ञापन लेकर समस्या सुनी। जैन भोजन शाला में मेडिकल जांच शिविरों पहुंचकर हालचाल जाने। शिव नगर में पौधरोपण किया गया।

ये रहे मौजूद

परनामी के बाड़मेर प्रवास के दौरान बाड़मेर जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, यूआईटी चेयर पर्सन डॉ प्रियंका चौधरी, प्रदेश मंत्री कैलाश मेघवाल, संसदीय सचिव लाधुराम विश्रोई, उूर्द अकादमी अध्यक्ष व राज्यमंत्री अशरफ अली, चौहटन विधायक तरूण कागा, मेजर पर्वतसिंह, कानसिंह कोटडी, मौजूद रहे।
कॉलेज में हुआ कार्यक्रम
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाने के लिए भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व के अनुसार कार्यक्रम तय किए गए। स्वच्छता का संदेश देने के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक पानामी अपने काफिले के साथ राजकीय पीजी महाविद्यालय पहुंचे। यहां पर परिसर में श्रमदान किया। साथ ही पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो