scriptजेवरों के लिए वृद्धा को मारी गोली | The old woman shot jewelry in chittorgarh | Patrika News

जेवरों के लिए वृद्धा को मारी गोली

locationचित्तौड़गढ़Published: Nov 09, 2016 09:40:00 pm

Submitted by:

tej narayan

राशमी थाने के सिंहाना गांव में वृद्ध महिला को गोली मारकर अज्ञात बदमाश सोने की नथ, रामनामी और मांदलिया लुटकर फरार हो गया। गोली वृद्धा के कमर में लगी। उसे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी आरोग्य सदन में भर्ती कराया गया है, जहां हालात स्थिर बताई गई है।

Chittorgarh,The old woman shot jewelry in chittorgarh, Latest news in chittorgarh, Chittorgarh news
राशमी थाने के सिंहाना गांव में बुधवार दोपहर वृद्ध महिला को गोली मारकर अज्ञात बदमाश सोने की नथ, रामनामी और मांदलिया लुटकर फरार हो गया। गोली वृद्धा के कमर में लगी। उसे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी आरोग्य सदन में भर्ती कराया गया है, जहां हालात स्थिर बताई गई है। पुलिस ने मौका-मुआयना कर वारदात को अंजाम देने की तलाश शुरू कर दी।
Read:बच्चे बदलने व चोरी रोकने के लिए नवजात पर रहेगा सखी का साया

पुलिस के अनुसार, सिंहाना के भैरूलाल गाडरी की पत्नी चांदीबाई (55) बुधवार दोपहर 12:30 बजे आश्रम के सामने विद्यालय के निकट भेड़ें चरा रही थी। तभी एक बाइक सवार आया और महिला से पानी मांगा। पानी पीने के बाद उसने महिला से गले में पहनी रामनामी मांदलिया छीनने का प्रयास किया। महिला ने विरोध किया। इस दौरान दोनों के बीच संघर्ष हुआ। छीनाझपटी करते हुए बदमाश ने अचानक हथियार से महिला को पीठ में गोली मार दी। गोली चलाने के साथ ही लुटेरा महिला के नाक व गले में पहने तीन से चार तोला वजनी सोने के जेवर छीन फरार हो गया। 
Read:गलत इंजेक्शन ने छीन ली मासूम की रोशनी, अब इलाज का टोटा

गोली महिला के कमर में लगी। उसके खून बहने लगा। सुचना पर लक्ष्मण जाट, महेन्द्र सिंह पंवार, बद्रीलाल शर्मा, शंकर जाट, शंकर शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वारदात के बाद लुटेरा बाइक से गांव की ओर भागा। ग्रामीणों ने मोबाइल पर सुचना देकर आसपास के गांव नेवरिया, लुंकड़ी, मैदाखेड़ी, गाडरमाला आदि में नाकाबंदी भी कराई लेकिन उसे पकड़ नहीं सके। परिजनों ने उपचार के लिए महिला को भीलवाड़ा चिकित्सालय में भर्ती कराया हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो