scriptमकर सक्रांति का पर्व आज ,जमकर होगा दानपुण्य | Celebration of Makar Sankranti today will be felicitous charity | Patrika News

मकर सक्रांति का पर्व आज ,जमकर होगा दानपुण्य

locationबाड़मेरPublished: Jan 14, 2018 09:28:20 am

– डीजे की धुन के साथ उडाएंगे पतंग
– आकाश में नजर आएंगे भांति भांति के पतंग

Makar Sankranti ,felicitous charity

Celebration of Makar Sankranti today will be felicitous charity

बाड़मेर.जिलेभर में रविवार को मकर सक्रांति का पर्व हर्षोंल्लास से मनाया जाएगा। इस दौरान जमकर दानपुण्य होगा। शनिवार को बाजार में महिलाओं ने पर्व को लेकर खरीददारी की। पतंगबाजी का जोश भी देखते ही बनेगा। शहरभर में पतंगों के बाजार सजे। दिनभर बच्चों व युवाओं ने जमकर पतंगों की खरीददारी की ।
13 वस्तुओं का होगा दान
मकर सक्रांति के पर्व पर महिलाएं 13 वस्तुओं का दान करेगी। इस दौरान तिल के लड्डु, तिल पपड़ी, खजूर, गजक, पेठा, फीणी, मिश्री, रेवड़ी सहित कपड़े, कम्बल, चप्पल, चूडिय़ों सहित कई वस्तुओं का दान किया जाएगा। महिलाएं व्रत रखकर मंदिरों के दर्शन कर खुशहाली की कामना करेगी। इस दौरान जमकर दानपुण्य होगा। शनिवार को बाजार में महिलाओं ने पर्व को लेकर खरीददारी की। पतंगबाजी का जोश भी देखते ही बनेगा। शहरभर में पतंगों के बाजार सजे। दिनभर बच्चों व युवाओं ने जमकर पतंगों की खरीददारी की ।
आकाश में उडेंगे भांति भांति के पतंग

मकर सक्रांति पर्व पर युवा छत पर डीजे, होम थियेटर पर गाने बजाते हुए पतंग उड़ाएंगे। इस दौरान आकाश में बाहुबली, सलमान खां, सोनाक्षी, हैपी न्यू ईयर, विद्या बालन , ईगल सहित कई प्रकार के पतंग आकाश में नजर आएंगे। मकर सक्रांति का पर्व हर्षोंल्लास से मनाया जाएगा। इस दौरान जमकर दानपुण्य होगा। शनिवार को बाजार में महिलाओं ने पर्व को लेकर खरीददारी की। पतंगबाजी का जोश भी देखते ही बनेगा। शहरभर में पतंगों के बाजार सजे। दिनभर बच्चों व युवाओं ने जमकर पतंगों की खरीददारी की ।
पतंग उड़ाते समय ये रखे ध्यान
पतंग उड़़ाते समय चाइनीज मांझे का प्रयोग ना करें।
जिस समय पंछियों का आवागमन हो उस समय पतंग ना उड़ाए।

मांजे के प्रयोग से कोई चोटिल हो तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाए।
बिना चार दीवारी की छत पर पतंग ना उड़ाए।
बच्चे जिस समय पतंग उड़ाए उस समय अभिभावक ध्यान दें।
खराब ड़ोर को डस्टबीन में ड़ाले।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो