मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अभी आएंगे बाड़मेर
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को दोपहर बाद बाड़मेर के फागलिया गांव पहुंचने वाले है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक लवाजमा और पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोर-शोर से जुटे हुए है तो इधर आम लोग व कर्मचारी संगठन भी मुख्यमंत्री के स्वागत को आतुर है।
बाड़मेर
Updated: April 02, 2022 12:35:31 pm
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अभी आएंगे बाड़मेर
- रात्रि प्रवास रहेगा ब ाड़मेर
बाड़मेर.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को दोपहर बाद बाड़मेर के फागलिया गांव पहुंचने वाले है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक लवाजमा और पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोर-शोर से जुटे हुए है तो इधर आम लोग व कर्मचारी संगठन भी मुख्यमंत्री के स्वागत को आतुर है।
तय कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री चौहटन के विधायक पदमाराम मेघवाल के पुत्र के विवाह उपरांत आयोजित समारोह में शरीक होने चौहटन के फागलिया गांव पहुंचेेंगे। यहां पर वे भोज में शरीक होने के साथ ही आशीष देंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री यहां मौजूद प्रतिनिधियों से मुलाकात भी करेंगे।
बाड़मेर में जनसभा
मुख्यमंत्री बाड़मेर में जनसभा को संबोधित करेंगे, जो आदर्श स्टेडियम में होगी। इसमें महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार को घेरेंगे। मुख्यमंत्री के साथ ही यहां वनमंत्री हेमाराम चौधरी सहित जिले के कांगे्रस के सभी विधायक मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री की सभा को लेकर यहां पूरी तैयारियां की गई है और कार्यकर्ताओं की अधिकाधिक उपस्थिति के लिए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फतेेहखां सहित अन्य जुटे हुए है।
कर्मचारी करेंगे स्वागत
सभा स्थल पर ही कर्मचारियों की ओर से मुख्ममंत्री का स्वागत किया जाएगा। पुरानी पेंशन बहाल करने के निर्णय को लेकर उत्साहित कर्मचारियों की ओर से यह स्वागत कार्यक्रम रखा गया है।
प्रशासन अलर्ट
मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर प्रशासन पूर्णतया अलर्ट है। जिला कलक्टर लोक बंधु और पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव के नेतृत्व में व्यवस्थाओं को देखा जा रहा है।
यह है मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
दोपहर- 1 बजे फागलिया
2 बजे फागलिया से प्रस्थान
2.30 बजे बाड़मेर
4.00 बजे शाम बाड़मेर में सभा
6 बजे केलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक
रात्रि विश्राम बाड़मेर
रविवार सुबह 8 बजे प्रस्थान

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अभी आएंगे बाड़मेर
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
