script

कोरोना में पिता को खोने वाले बच्चों ने स्कू  ल में किया डी फ्रीज भेंट

locationबाड़मेरPublished: Jun 21, 2021 11:09:05 pm

Submitted by:

Dilip dave

– मूक,बधिर व अंध विद्यालय को सुपुर्द

कोरोना में पिता को खोने वाले बच्चों ने स्कू  ल में किया डी फ्रीज भेंट

कोरोना में पिता को खोने वाले बच्चों ने स्कू  ल में किया डी फ्रीज भेंट

बाड़मेर. शहर के दो बच्चों ने कोरोनाकाल में अपने पिता को खोने के बाद भी जरूरतमंदों की मदद के हाथ बढ़ाते हुए श्योर द्वारा संचालित मूक,अंध, बधिर विद्यालय गेहूं रोड को डी फ्रीज भेंट किया। शहर के जोशियों का वास निवासी राजेन्द्र व्यास पुत्र गणेशदास व्यास का निधन कोरोना की पहली लहर में हुआ।
साधारण परिवार के राजेन्द्र राशन की दुकान पर सेल्समैन का काम कर अपने परिवार का गुजारा करते थे। उनके निधन के बाद राजेन्द्र व्यास के परिवार में दो बच्चे मेहुल व्यास (१५) व कृष्णा व्यास ( ०७) के सामने मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। लेकिन वे अपनी माता कौशल्या व्यास व मामा कैलाश जोशी के मार्गदर्शन में शिक्षण कार्य के साथ सामाजिक सरोकार में भी भागीदारी निभा रहे हैं।
दोनों ने सोमवार को निर्जला एकादशी पर परिवार की ओर से विद्यालय को 320 लीटर का डी फ्रीज भेंट किया। उनकी इस मदद से विद्यालय में बच्चों को ताजा एवं पौष्टिक सामान, दूध, दही, सब्जियां लंबे समय तक सुरक्षित रह सकेगा।
नवद्या जोशी, सुनील व्यास, श्योर संस्था के कोषाध्यक्ष नरेन्द्र तनसुखाणी, संचालक अनिल शर्मा, धर्मपाल, मोहब्बतसिंह उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग वीडियो