नगर परिषद ने खसरा नंबर 1434 पर हुए अतिक्रमण चिह्ति कर कार्रवाई को अंजाम दिया। नगर परिषद की टीम ने शनिवार सुबह करीब 16 बीघा जमीन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रारंभ की, जो दोपहर तक चलती रही। यहां सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर करोड़ो की बेशकीमती जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाया।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन बड़ी संख्या में पुलिस बल को देख लोग शांत हो गए और नगर परिषद के बुलडोजर ने पूरे अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी रोहितसिंह, तहसीलदार प्रेमसिंह, आयुक्त अशोक शर्मा सहित नगर परिषद के कार्मिक मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व नगर परिषद ने हिंगलाज मंदिर के पीछे कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाए थे।