थार में लगातार तापमान गिरता जा रहा है। सर्द हवा से रात का पारा ढलान पर है। हालांकि दिन में धूप निकलने के कारण तापमान 23 डिग्री से कुछ अधिक चल रहा है। लेकिन सर्दी का असर कम नहीं हो रहा है। रात-दिन सर्द हवा शरीर को चीरती हुई महसूस हो रही है।
2013 में 4.6 रेकार्ड हुआ था तापमान पांच साल पहले साल 2013 में 31 दिसम्बर की रात को पारा 4.6 डिग्री दर्ज किया गया था। पूरे साल में यह सबसे सर्द रात रही थी।
जब पारा गया था माइनस में 84 साल पहले 1935 में बाड़मेर में अब तक की सबसे सर्द रात रही थी। 15 जनवरी को माइनस 1.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रेकार्ड किया गया था। इसके बाद 17 दिसम्बर 1959 को 2.3 डिग्री रेकार्ड हुआ था।
न्यूनतम पारे की चाल
न्यूनतम पारे की चाल
दिसम्बर तापमान 30 7.1 29 8.4
28 8.5 27 7.8
26 9.5 वहीं आज... थार को ठण्ड़ी हवाओं ने ठिठुराया, सर्दी से जनजीवन प्रभावित दिन व रात को गिरा तापमान
28 8.5 27 7.8
26 9.5 वहीं आज... थार को ठण्ड़ी हवाओं ने ठिठुराया, सर्दी से जनजीवन प्रभावित दिन व रात को गिरा तापमान
बाड़मेर. वर्ष के अंतिम दिन चली ठण्ड़ी हवाओं ने थार को ठिठुरा दिया। सुबह से शाम तक मौसम में ठंडक रहने के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। दोपहर में धूप के बावजूद भी लोगों को सर्द हवा से राहत नहीं मिली।
इससे पहले सोमवार की रात ठण्ड़ी रहने से भी आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग सर्दी से बचाव के लिए तरह तरह के जतन करते दिखे। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 21.2 व न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।