बाड़मेर

कोरोना: दूसरी लहर में 67 दिन बाद एक्टिव केस का ग्राफ 100 से कम

-गत 7 अप्रेल को 97 केस थे जिले में एक्टिव-अब 14 जून को एक्टिव केस हुए 95-100 से कम केस होने में लग गए दो महीने से अधिक

बाड़मेरJun 15, 2021 / 08:50 pm

Mahendra Trivedi

कोरोना: दूसरी लहर में 67 दिन बाद एक्टिव केस का ग्राफ 100 से कम

बाड़मेर. कोरोना महामारी की दूसरी लहर जिले में कितनी भयावह थी, इसके आंकड़े गवाह है। जिले में 100 से कम एक्टिव केस होने में पूरे दो महीने से ज्यादा लग गए। गत 7 अप्रेल को 97 एक्टिव केस पूरे जिले में थे, जो अब 14 जून को फिर से घटकर 95 तक आ गए हैं। जबकि महामारी के दौर में अप्रेल-मई में यह संख्या हजारों में थी।
महामारी में एक्टिव केस की संख्या 8 अप्रेल से बढ़ाना शुरू हुई थी। अचानक बढ़ते केस के कारण यह संख्या इतनी तेजी से बढ़ी कि हजारों में पहुंच गई। एक्टिव केस शहरी क्षेत्रों से ज्यादा गांवों में बढ़ते गए और महामारी अपने पांव पसार चुकी थी।
14 मई को थे 3166 एक्टिव मामले
जिले में एक महीने पहले तक 14 मई को कुल 3166 एक्टिव केस थे। जो पूरे महीने के बाद अब 97 रह गए हैं। तेजी से बढ़ी रिकवरी रेट के कारण और संक्रमण पर नियंत्रण के चलते सक्रिय मामलों में कमी आई। पिछले 30 दिनों में देखा जाए तो औसतन प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज रिकवरी हुए। वहीं इस दौरान संक्रमित भी काफी बढ़े थे।
जिले में 3751 तक पहुंची थे एक्टिव केस
जिले में मई महीने में तेजी से बढ़े संकमण के कारण संख्या हजारों में पहुंच गई। गत 7 मई को 3751 एक्टिव केस थे, जो महामारी की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा का रेकार्ड रहा। मई की 2 तारीख से अत्यधिक संक्रमण बढऩे लगा था और एक दिन में संक्रमण 300 के पार कर गया। इसके बाद 12 मई तक कहर रहा। लेकिन फिर रिकवरी रेट बढऩे से एक्टिव केस का ग्राफ गिरता चला गया।
रिकवरी रेट हो गई एक्टिव केस पर भारी
मई के दूसरे पखवाड़े में रिकवरी रेट में इजाफा होने लगा। रोज मिलने वाले संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी से एक्टिव केस कम होने लगे। एक्टिव केस के मुकाबले डिस्चार्ज होने वालों की संख्या दो-तीन गुना अधिक होने से अब यह आंकड़ा 100 के भीतर आ गया है। वहीं अब संक्रमण भी काफी हद तक नियंत्रण में दिख रहा है।
बाड़मेर में इस तरह घटे एक्टिव केस
जून एक्टिव केस
1 322
2 294
3 279
4 253
5 241
6 216
7 185
8 152
9 142
10 135
11 127
12 120
13 103
14 97
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.