script

फिर से अस्तित्व में आनी चाहिए कारेली , पार्षद बोले-कारेली का हो कायाकल्प, जानिए पूरी खबर

locationबाड़मेरPublished: Dec 08, 2017 02:30:41 pm

Submitted by:

Moola Ram

-अब योजना नहीं, काम करने की जरूरत-नगर परिषद सुध लेती तो ऐसी स्थिति नहीं होती
अभियान- कारेली का कौन करेगा उद्धार?

councilor says ,Rejuvenation, kareli

councilor says Rejuvenation of -kareli

बाड़मेर. शहर के गडऱारोड स्थित कारेली नाड़ी नगर परिषद की उपेक्षा का शिकार बनी हुई है। यहां पर सैकड़ों टन कचरा जमा होने से आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। इसे लेकर नगर परिषद ने कई योजनाएं बनाई लेकिन धरातल पर उतर नहीं पाई। कचरे में आग लगाने से दिनभर वातावरण दूषित रहता है। रात को लोग मृत पशुओं को डालकर चले जाते हैं। बदतर हालात के बावजूद नगरपरिषद एवं प्रशासन सुध नहीं ले रहा है। ं गुरुवार को नगर परिषद के जिम्मेदार पार्षदों से बात की तो सभी ने एक सुर में कहा कि कारेली फिर से अपने अस्तित्व में आनी चाहिए। सभी मिलकर इसके लिए प्रयास करेंगे।
पार्षदों ने कहा कि पूर्व में कई योजनाएं बनी लेकिन फाइलों में दब गई। अब योजना नहीं काम होना चाहिए। कचरे का निस्तारण करें तो आसपास के लोगों को रहने में सहुलियत मिले। शहर के एक अच्छा स्थान मिल सके। स्वच्छ भारत का सपना धरातल पर भी दिखे। पत्रिका के अभियान की पार्षदों ने सराहना करते हुए इसे परिणाम तक आगे बढ़ाने की बात कही।
पार्षदों ने यह कहा…
-पूर्व में लोग यहां से पीने के लिए पानी लेकर जाते थे। अब हालात खराब है। इसमें सुधार होना चाहिए।
रूखमणी मेघवाल, पार्षद वार्ड 6

-नगर परिषद को कई बार लिखकर दिया। आसपास लोग रह भी नहीं सकते। इसका सुधार करना चाहिए।
रतनलाल बोहरा, पार्षद वार्ड 7
-नगर परिषद, प्रशासन व भामाशाहों के साथ आमजन इसमें सहयोग करें तो इसका उद्धार हो सकता है।
प्रकाश सर्राफ पार्षद वार्ड 8

-समय रहते इसका कायाकल्प होना चाहिए। नहीं तो हालत और खराब हो जाएगी। नगरपरिषद योजना बनाकर कार्य करें।
भावना जैन, पार्षद वार्ड 9
-वर्तमान में कारेली नाडी के हालात खराब है। इसकी सूरत बदलनी चाहिए। प्राथमिकता से सफाई होनी चाहिए।
किशनलाल बड़ारिया, पार्षद 10

-पूर्व में शहर का कचरा यहां लाकर डाला गया। अब लोग भी यहां कचरा डाल रहे है। नाडी को कचरा पात्र बना दिया।
शांति देवी कुर्डिया, पार्षद वार्ड 11
-इस नाडी का सरंक्षण अति आवश्यक है। वर्तमान में इसकी हालत दयनीय है। यहां तो पार्क और वाकिंग स्थल बन सकता है।
श्याम पुरी, पार्षद 13

-अनदेखी से वर्तमान में नाडी गर्त में चली गई। इसका सरंक्षण आवश्यक हैं। इसके लिए प्रशासन गंभीरत से कार्य करें।
शारदा परमार, पार्षद 14

ट्रेंडिंग वीडियो