scriptगलियों में पसरा दूषित पानी, लोग परेशान | Disturbed dirty water in the streets, people get annoyed | Patrika News

गलियों में पसरा दूषित पानी, लोग परेशान

locationबाड़मेरPublished: May 13, 2019 01:41:51 pm

https://www.patrika.com/barmer-news/

Disturbed dirty water in the streets, people get annoyed

Disturbed dirty water in the streets, people get annoyed

गलियों में पसरा दूषित पानी, लोग परेशान

मोकलसर . मोकलसर के सरदारपुरा कॉलोनी में गंदे पानी के बहाव से रहवासियों की परेशानियां बढ़ गई है। कस्बे के मुख्य बाजार सहित अन्य मौहल्लों का एकत्रित दूषित पानी सरदारपुरा कॉलोनी में पहुंचता है। इसके आगे नाली नहीं बनी होने पर यह मौहल्लें की सड़कों पर फैलता है। इससे बढ़ी गंदगी, कीचड़ से आवागमन को लेकर रहवासियों को परेशानियां उठानी पड़ती है। मच्छरों के काटने से खुले में बैठ व सो नहीं पाते हैं। मौसमी बीमारियां होने का डर सताता है। परेशान ग्रामीणों के पंचायत से नाली निर्माण की मांग करने के बावजूद कोई निर्माण नहीं किया जा रहा है। इससे इनकी परेशानियां कम होने की बजाए बढ़ गईहै। इनमें रोष है। इन्होंने जिला कलक्टर से नाली निर्माण करवाने की मांग की।
15- मोकलसार के सरदारपुरा कॉलोनी में नाली अभाव में सड़क पर फैला गंदा पानी।
ये भी पढे…

नर्सेज दिवस मनाया

सिवाना.
सामुदायिक स्वास्थय केंद्र सिवाना में रविवार को फ्लोरेंस नाइटेंगल के जन्म दिवस पर अंतराष्ट्रीय नर्सेज दिवस मनाया गया। पीएमओ डॉ. एस. डी. बोड़ा ने फ्लोरेंस नाइटेंगल के जीवन के बारे में जानकारी देते हुए सच्चे मन से मरीजों की सेवा करने की बात कही। नर्सिंग कर्मियों ने फ्लोरेंस नाइटेंगल की तस्वीर पर पुष्पमाला व दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजली दी। निप
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो