script

दीपमाला के साथ मनाई दिवाली

locationबाड़मेरPublished: Nov 10, 2018 07:00:56 pm

Submitted by:

Moola Ram

हर्षोल्लास से मनाई दीपावली

Diwali celebrates with Deepmala

Diwali celebrates with Deepmala

गिड़ा . क्षेत्र में लक्ष्मी पूजन के साथ दीपमाला सजा कर दीपोत्सव मनाया गया। घरों व प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी पूजन किया गया। वहींं गुरुवार सुबह गोवर्धन पूजा व शुक्रवार को भाईदूज मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगा दीर्घायु की कामना की।
ये भी पढ़े…

हर्षोल्लास से मनाई दीपावली

शिव. कस्बे सहित क्षेत्र में हर्षोल्लास से दीपावली मनाई गई। लोगों ने खरीदारी की तथा घरों में रंगोलियां सजाई गई। घरों को रोशनी से सजाया तथा शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन किया गया। गोवर्धन पूजा व रामा-श्यामा के दिन स्नेह मिलन, बधाइयां व आशीर्वाद का दौर चला।
दीपोत्सव की बधाइयां, गोवर्धन को स्नेह मिलन

चौहटन . कस्बे सहित समूचे क्षेत्र में लोगों ने दीपावली को लक्ष्मी पूजन कर सुख-समृद्धि की कामनाएं की। वहीं रामा श्यामा के दिन स्नेहमिलन व बधाइयों का दौर चला। समूचे क्षेत्र में त्योंहार शांतिपूर्ण रहा, कहीं से अनहोनी के समाचार नहीं है। दीपावली के दिन बाजार में भीड़ उमड़ी, लोगों ने जमकर खरीदारी की।
भाई पहुंचे बहना के घर

भाई दूज पर शुक्रवार को भाइयों ने बहनों के घर पहुंच भोजन किया।बहनों ने भी कुमकुम व अक्षत का तिलक लगा उनकी दीर्घायु की कामना की।

सिवाना. कस्बे समेत क्षेत्र के गांवों में दीपावली के दिन बुधवार को पूरे दिन लोगों की खरीदारी को लेकर भीड़ रही। शाम को शुभ मुहुर्त में घर, प्रतिष्ठान में लक्ष्मी पूजन किया।
इसके बाद आतिशबाजी की। गुरुवार को एक-दूसरे से मिल शुभकामनाएं दी। शुक्रवार को भाईदूज पर बहनों ने भाई को तिलक लगा दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने बहनो को उपहार दिए। गुरुवार को लोगो ने देव मन्दिरो में जाकर दर्शन पूजन किया।
समदड़ी. कस्बे समेत ग्रामीण इलाकों में दीपावली के दिन बाजार में भीड़ रहने के साथ रंग बिरंगी रोशनी से बाजार, घर सजे रहे। व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों में विधिपर्वूक लक्ष्मीपूजन किया।

घर-घर लक्ष्मीपूजन का कार्यक्रम चला। घरों में विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए। दूसरे दिन गोवर्धन पूजन के साथ दिनभर रामा श्यामा का दौर चला। शुक्रवार को भाईदूज का पर्व परम्परागत रूप से मनाया गया।
मोतीसरा. गांव व आसपास के गांवों मेंं दीपोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया। लोगों ने घरों व दुकानों में लक्ष्मी पूजन किया। दीपावली के दूसरे दिन एक दूसरे को बधाइयां दी।

पादरू. कस्बे समेत आसपास के गांवों व ढ़ाणियों में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया। इस दिन लोगों ने घरों पर दीपक से रोशनी की। लोगों ने पटाखे फोड़े। घरों में पर्व को लेकर विभिन्न प्रकार के मिष्ठान बनाएं। दीपावली के दूसरे दिन लोगों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।

ट्रेंडिंग वीडियो